Skip to main content

इंदौर / यशवंत निवास रोड पर निगम का बुलडोजर चला, 30 से ज्यादा अवैध निर्माणों को ढहाया

इंदौर. ऑपरेशन क्लीन फुटपाथ के तहत नगर निगम की टीम मंगलवार को अतिक्रमण हटाने यशवंत निवास रोड पर पहुंची। यहां टीम ने जेसीबी की मदद से 30 से 35 अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में 50 से ज्यादा निगमकर्मियों ने अवैध निर्माण को ढहाया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। अतिक्रमण तोड़ने के दौरान शॉप मालिकों ने विरोध भी दर्ज करवाया।
नगर निगम के अमले ने मंगलवार सुबह रानी सती क्षेत्र में वर्षों से बीमा अस्पताल परिसर के बाहर बनी करीब 30 अवैध गुमटियों को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान विवाद की आशंका के चलते जहां तीन थानों का बल मौके पर मौजूद रहा, वहीं निगम का अमला भी दल-बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचा था। निगम की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से जमकर विवाद भी किया। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री पप्पी शर्मा ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए की जा रही कार्रवाई बताया।
भाजपाइयों को बनाया जा रहा निशाना
शर्मा ने आरोप लगाया कि जानबूझकर भाजपाइयों को परेशान करने के उद्देश्य से निगम द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को ही निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, नगर निगम के उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि निगम पर प्रशासक काबिज होने के बाद निगम की कार्रवाई में तेजी इसलिए आई है, क्योंकि प्रशासक नगर निगम के साथ शहर को भी बारीकी से जानते हैं। प्रशासक की पहल के बाद ही शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी और अब निगम का दायित्व प्रशासक के पास है, ऐसे में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्रवाई पैनी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनैतिक दबाव के निगम कार्रवाई को अंजाम दे पा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...