Skip to main content

खुफिया सूचनाओं व घटनाओं के चलते बदले राजभवन में सुरक्षा इंतजाम

मध्यप्रदेश राजभवन में पहली बार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर व्यापक स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर राज्यपाल और अतिविशिष्ट अतिथियों का प्रवेश द्वार भी अलग कर दिया गया है। पूरे परिसर को सख्ती से सीसीटीवी कैमरों की नजर में रखा जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह के नाम से राज्यपाल को फर्जी कॉल आने की घटना के बाद मुलाकातियों के लिए भी नए सिरे से एडवायजरी जारी हो गई है।

राजभवन के संदर्भ में खुफिया शाखा द्वारा मिली सूचनाओं एवं कतिपय घटनाओं के चलते सुरक्षा व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव की कवायद शुरू की गई है। राज्यपाल लालजी टंडन को इस वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में आए फर्जी फोन कॉल के बाद सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की गई है। सुरक्षा की कमजोर कड़ियां ढूंढी जा रही हैं, इसके लिए पुलिस मुख्यालय से भी कुछ 'इनपुट" मिले थे। इसके अलावा राजधानी के विमानतल पर सुरक्षा की चूक और कतिपय अन्य घटनाओं के बाद से राज्य के खुफिया तंत्र ने भी कुछ सुझाव दिए हैं। 'इंटीग्रेटेड सिक्यूरिटी सिस्टम" को लागू किया गया है।

राज्यपाल के लिए अलग प्रवेश द्वार

बदली हुई व्यवस्था के तहत अब राजभवन का एक प्रवेश द्वार पूरी तरह राज्यपाल और अन्य अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए ही निर्धारित रहेगा। पूर्व में राजभवन में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग थे अब अन्य लोगों का आना-जाना पहले गेट से ही होगा। प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षा दस्ता तैनात कर 'मेटल डिटेक्टर" के लिए अलग कक्ष बन गया है। इसके अलावा 'लगेज स्कैनर" भी लगाकर इन्हें एक दूसरे से संबद्ध किया गया है। राजभवन के संपूर्ण परिसर में शीघ्र ही 'हाई रिसोलूशन" सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है।

मुलाकातियों को कक्ष में नहीं बुला सकेंगे

राजभवन में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के मुलाकातियों के लिए भी नई एडवायजरी लागू की गई है। अब राज्यपाल के सचिव, ओएसडी, परिसहाय सहित गिने-चुने अधिकारी ही अपने कक्ष में आगंतुकों को बुला सकेंगे। बाकी अन्य लोगों को 'विजिटर्स रूम" में ही मिलना होगा। राजभवन में रहने वाले कर्मचारियों के परिजनों के आने-जाने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। राजभवन जब जन सामान्य के लिए खोला जाएगा उन दिनों की व्यवस्था कुछ अलग रहेगी।

फोन कांड के बाद शुरू हुई कवायद

उल्लेखनीय है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में राजधानी के डेंटिस्ट डॉ चंद्रेश शुक्ला ने स्वयं को कुलपति नियुक्त कराने के लिए गृहमंत्री अमित शाह के नाम से राज्यपाल लालजी टंडन को फर्जी फोन कराया था। मप्र एसटीएफ ने इस मामले में विंग कमांडर कुलदीप वाघेला और डेंटिस्ट शुक्ला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू की है।

सुरक्षा के मद्देनजर हो रहे बदलाव: दुबे

राजभवन में सुरक्षा के मद्देनजर कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। जल्दी ही कम्प्यूटरीकृत प्रवेश पत्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। प्रवेश पत्र से लेकर सीसीटीवी कैमरे और प्रवेश द्वार की व्यवस्था को ज्यादा सुविधाजनक व चाक-चौबंद किया जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...