Skip to main content

शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना बनी समूह संचालकों के लिए कमाई का जरिया

Kolaras news ! सरकार जहां ग्रामीण अंचलों से लेकर झूंगी झोपड़ी में लेने वाले जरूरतमंद लोगों के बच्चों को विद्यालयों में आने के लिए अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है ! सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान बेटी पढ़ाओ अभियान जैसी अनेक जन कल्याणकारी योजना  का प्रचार-प्रसार कराती है जिससे बच्चे शासकीय विद्यालयों में पढ़े और आगे बढ़े परंतु शासन के ही नुमाइंदे शिक्षकों की लापरवाही के चलते कोलारस के ग्रामीण अंचलों में शासकीय विद्यालयों में समूह गठन किया जाता है जिसमें अध्यक्ष सचिव बनाया जाता है और रसोइए के लिए प्रति माह रुपए वेतन के रूप में दिया जाता है परंतु अफसोस बाली बात तो यह है कि कोलारस अनूविभाग के अंतर्गत आने वाले अधिकांश ग्रामों में स्थित प्राथमिक से लेकर माध्यमिक विद्यालयों में समूह संचालक मध्यान भोजन योजना का पैसा सरेआम डकार रहे हैं और जरूरतमंद बच्चों को मध्यान्ह भोजन तक नहीं दिया जा रहा जिम्मेदार आला अधिकारियों के पास आए दिन शिकायतें आती हैं परंतु अभी तक कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते कोलारस अनु विभाग के अंतर्गत आने वाले अनेक ग्रामीण अंचलों में स्थित प्राथमिक से लेकर माध्यमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी हुई है और वहां पर तैनात शिक्षकों से लेकर समूह संचालक की सांठगांठ से इस योजना को चपत लगाई जा रही है और मध्यान भोजन का रुपया अपनी जेबों में समूह संचालक भर रहे हैं जिसके चलते यह योजना भी कोलारस के ग्रामीण अंचलों में दम तोड़ चुकी है बॉक्स ग्रामीण अंचलों के शासकीय विद्यालयों में नहीं बट रहा मध्यान्ह भोजन !  कोलारस अनु विभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम चकरा गणेश खेड़ा  डोंगरपुर  टीला शंकरगढ़ किलावनी रामपुरी कनावदा गुनाटोरी लेवा सहित अनेक ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में समय पर मध्यान भोजन नहीं दिया जा रहा है ग्राम चकरा में आदिवासी बाहुल्य बस्ती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक द्वारा मध्यान्ह भोजन नहीं जा रहा समूह संचालक का कहना है कि मैं तो भोजन बना कर भेज देता हूं परंतु यहां पर पदस्थ शिक्षक द्वारा मध्यान्ह भोजन नहीं भेजने की बात मुझसे कही जाती है जिसके चलते यहां के बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को पता होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते ग्राम चकरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के आदीवासी बच्चे मध्यान भोजन से पूरी तरह से वंचित बने हुए हैं

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...