करैरा| महुअर नदी किनारे पतई पाटा मंदिर के पास मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। करैरा थाना पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए पर्चे छपवाकर बंटना शुरू कर दिया है। टीआई राकेश शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को महुअर नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। शिनाख्त नहीं होने पर दफना दिया था। मृतक की उम्र करीब 45 साल, कद सामान्य, बायां कान छिदा है और दाहिने हाथ में कड़ा, पेंट-शर्ट पहने हुए है।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment