प्रभात फेरी में होली पर उड़ी गुलाल लगाए रंग कोलारस मैं मथुरा वृंदावन की तर्ज पर होली के दिन प्रभात फेरी मैं गुलाल उड़ा कर होली खेली गई सुबह 5:00 बजे रामलीला मैदानवाले हनुमान जी के मंदिर से सुबह 5:00 बजे प्रभातफेरी निकली जो मानीपुरा होते हुए जगतपुर चौराहा ए.बी. रोड एप्रोच रोड धर्मशाला वाले हनुमान जी के मंदिर के बाद सदर बाजार होते हुए वापस मंदिर पर पहुंची प्रभात फेरी में गुलाल उड़ी और रंगों से होली बरसाना की तर्ज पर खेली गई विगत कई वर्षों से प्रभात फेरी समिति द्वारा प्रभात फेरी कोलारस नगर में प्रतिदिन सुबह निकाली जाती है होली के दिन समिति द्वारा प्रभात फेरी भव्य रूप में निकाली जाती है प्रभातफेरी में शामिल होने के लिए होली के दिन ग्रामीण अंचलों से भी ग्रामीण लोग आते हैं और मथुरा वृंदावन की तर्ज पर होली खेलते हैं जहां जहां से प्रभातफेरी गुजरती है वहां पर बने हुए घरों से गुलाल की बरसात और रंगों की बौछार की जाती है जिससे कोलारस नगर का नजारा मथुरा वृंदावन जैसा लगता है जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया जाता है
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment