Skip to main content

22 मार्च को भारत में 'जनता कर्फ्यू', PM मोदी ने देशवासियों से की अपील

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं हिंदुस्तान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 4 हो चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मुद्दे पर देश को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इस रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करने की बात कही है.

Comments