तुलसी सभी लोग धारण करते हैं। हमारा गला तुलसी के बगैर नहीं रहना चाहिए, क्योंकि संसार में सोना, चांदी का सिंगार तो सभी करते हैं सोने चांदी से कभी उद्धार नहीं होता, लेकिन तुलसी का सिंगार करने से मनुष्य का उद्धार होता है। यह प्रवचन करैरा में चल रही ब्राह्मण समाज की श्रीरामकथा व परशुराम कथा के दौरान आचार्य रामस्वरूपाचार्य द्वारा दिए गए।
करैरा नगर में श्रीराम कथा का आयोजन रविवार 1 मार्च को कलश यात्रा के साथ हुआ, जो शनिवार 7 मार्च तक चलेगी और रविवार 8 मार्च को दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कथा आचार्य जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज द्वारा पाठ कराया जा रहा है। मुख्य यजमान पंडित उमा, मंजुला-रामगोपाल शर्मा है। कथा के दौरान सुखदेव दुबे, शिक्षक आरके भार्गव, अध्यक्ष रवि भार्गव, पंकज भार्गव, गणेश दुबे, गणेश त्रिपाठी, संतोष उर्फ सोनू पंडा, सोनू दुबे, राघवेंद्र भार्गव, नवीन दुबे, राकेश दुबे व क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे।
Comments
Post a Comment