जिले की करैरा तहसील की एक दर्जन पंचायतों में सचिव नहीं है। यहां पर रोजगार सहायकों को प्रभार सौंपा गया है। इन रोजगार सहायकों को वित्तीय अधिकार भी दे रहे है जिससे वह होने वाले निर्माण कार्य का भुगतान कर रहे हैं। वहीं जनपद पंचायत में आधा दर्जन से अधिक सचिव अटैच हैं। रोजगार सहायक सरपंच से सांठगांठ कर फर्जी बिल बाउचर लगाकर लाखों का भुगतान एपीओ से कर रहे हैं। अगर इनकी केश बुक चेक कर ली जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी।
जनपद पंचायत के कई सचिव एक से अधिक प्रभार लिए हुए हैं। जहां सचिव नहीं है वहां पर जिला पंचायत के निर्देशन पर रोजगार सहायक सचिवों को वित्तीय अधिकार दिए गए हैं। जिनमें से करैरा की ग्राम छिरारी में पिछले कई वर्षों से सचिव नहीं जबकि आधा दर्जन पंचायत सचिव करैरा जपं में अटैच बने है जिनसे कोई भी कार्य नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में पंचायत रोजगार सहायक सचिव सरपंच से सांठगांठ करके फर्जी बिल बाउचर लगाकर लाखो भुगतान एपीओ से कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment