Skip to main content

ग्वालियर में बीएसएफ के लेफ्टिनेंट कर्नल को कोरोना संक्रमण, टेकनपुर की ट्रेनिंग एकेडमी में तैनात; शहर में यह दूसरा मरीज

ग्वालियर. डबरा के पास स्थित टेकनपुर में बीएसएफ की ट्रेनिंग एकेडमी में एक लेफ्टिनेंट कर्नल कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में इनकी पत्नी और बेटा जर्मन से आए हैं। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 2 दिन बाद रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल, तीनों को एकेडमी के अंदर ही क्वारैंटाइन किया गया है। ग्वालियर में संक्रमितों की संख्या 2 हो गई है। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के 34 पॉजिटिव केस हो गए। इनमें 2 की मौत हो गई। जबलपुर 8, इंदौर 19, भोपाल 3, शिवपुरी में 2 पॉजिटिव केस सामने आए।
वहीं, ग्वालियर में 4 दिन पहले काेरोना पॉजिटिव युवक की शनिवार को दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉक्टर्स का कहना है कि युवक का 4 दिन बाद एक और सैंपल लेकर भेजा जाएगा। यह फाइनल जांच होगी, इस रिपोर्ट के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। 2 दिन पहले युवक की पत्नी और बेटी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। युवक के संपर्क में आए करीब 8 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। युवक खजुराहो से लौटकर आया था। खजुराहो में वह जिस होटल में रुका था उसे सील कर दिया गया। पूरे परिवार को क्वारैंटाइन किया गया।

शिवपुरी में भी 2 मरीज आईसोलेशन में

जिला अस्पताल में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। खनियांधाना तहसील का युवक 13 मार्च को हैदराबाद गया था। 16 मार्च को संपर्क क्रांति से उत्तर प्रदेश के झांसी में उतरा। यहां से बस से घर पहुंचा था। जब उसकी हालत बिगड़ी तो 24 मार्च को युवक की स्क्रीनिंग कराई गई, इसमें कोरोना के लक्षण पाए गए। वहीं, एक दुबई से लौटा युवक का भी आईसोलेट है।

जबलपुर: अब तक 8 पॉजिटिव, संक्रमित व्यापारी 450 लोगों के संपर्क में आया
जबलपुर में 2 और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा सतर्कता से कदम उठा रहा है। यह दोनों मरीज संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं और 4 दिन से आइसोलेशन में थे। जबलपुर में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। सराफा व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार, व्यापारी दुबई से लौटने के बाद करीब 450 लोगों के संपर्क में आया।

इंदौर: अब तक 19 केस, 2 की मौत हो चुकी
शुक्रवार देर रात इंदौर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पहले एक उज्जैन और एक इंदौर निवासी की मौत हो चुकी है। इंदौर में जहां पर भी कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं, उन स्थानों को कैंटोनमेंट (निषेध) किया जा रहा है। यहां के 2 किमी दायरे में आने-जाने की पाबंदी लगा दी गई है।

भोपाल में 3 संक्रमित मरीज

भोपाल में अब तक 3 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें पिता-पुत्री समेत एक रेलवे का गार्ड शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने इन तीनों के नजदीकी लोगों की जांच कराई है। करीब 2 हजार से ज्यादा लोगों को क्वारैंटाइन किया है।


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।