Skip to main content

राशन दुकानों को कोरोना को लेकर दिशा-निर्देश जारी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों पर उपभोक्ताओं को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राशन विक्रेता के लिए मॉस्क और सेनेटाइजर का उपयोग आवश्यक कर दिया गया है। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बताया कि ऊपर से मिले निर्देशों के बाद निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने बताया कि दुकान पर अधिक उपभोक्ता एक साथ एकत्रित न हों, वे एक-दूसरे से आवश्यक दूरी पर रहें। राशन वितरण करते समय हितग्राहियों के मध्य न्यूनतम 3 मीटर की दूरी रखी जाए। यथासंभव यह कोशिश की जाए कि वृद्ध एवं बीमार उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने दुकान पर न आना पड़े। यदि फिर भी ऐसे हितग्राही दुकान पर आते हैं, तो उनकी लाइन अलग से लगवाई जाए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राशन वितरण किया जाए।

बायोमेट्रिक मशीन और स्केनर को साफ करने के निर्देश

राशन दुकानों के विक्रेताओं से कहा गया है कि बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर प्रत्येक उपभोक्ता को राशन वितरण के बाद मशीन के स्केनर को सेनेटाईजर से साफ कराया जाए। इसके लिए दुकान पर पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर रखा जाए। जिन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक सत्यापन में कठिनाई होती है, उन्हें आगामी माह में भी राशन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करें। विक्रेता और सहयोगी भी राशन वितरण करते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें। अपने हाथों को भी बार-बार सेनेटाइजर से साफ करें।


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।