भोपाल.कोरोनावायरस के संक्रमण से मध्य प्रदेश में पहली मौत हो गई है। उज्जैन में संक्रमित मिली 65 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई। इस महिला में आज ही कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 22 मार्च से वह इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती थी। मध्य प्रदेश में अब तक 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस महिला के अलावा जबलपुर में 6, इंदौर में 4, भोपाल में 2, ग्वालियर और शिवपुरी में एक-एक केस संक्रमण का मिला है।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment