शहर में डीजे संचालकों को लेकर यातायात प्रभारी ने गुरुवार को बैठक ली और डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि बीते दिनों डीजे संचालकों की बैठक कर उन्हें निर्देश दिए गए थे कि विवाह घरों के समीप से ही बारात उठाई जाए। बारातें सड़क क्रॉस न करें। विवाह समारोहों के दौरान सड़कों पर जाम के हालात बनते हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर से हैवी ट्रैफिक तीन माह के लिए गुजारा जाना है। इसके लिए बायपास से अतिक्रमण भी हटवाए गए हैं। अधिकतर विवाह घर ग्वालियर बायपास से लेकर गुना बायपास पर मौजूद हैं। यहां हैवी ट्रैफिक गुजारने के दौरान किसी तरह का कोई हादसा न हो और विवाह घर नियमों का पालन करें इसके लिए बैठक कर आज निर्देश दिए हैं। सभी को नियमों का पालन करना होगा, नहीं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment