Skip to main content

मुख्यमंत्री के नाम से सोशल मीडिया पर गलत मैसेज वायरल, शिवराज ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से फर्जी पैंफ्लेट्स सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीएम ने शनिवार को खुद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साईबर सेल ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि ऐसी भ्रामक जानकारी वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

दरअसल, शनिवार सुबह से सोशल मीडिया में एक पैंफ्लेट्स वायरल हो रहा, जिसमें कहा गया है कि लॉकडाउन का सही से पालन नहीं होते देख मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल 2020 से सभी घरों में तालाबंदी और उसके बाद भी घर के बाहर निकलने वालों को गोली मारने के निर्देश दिए हैं, जो कि पूरी तरह गलत और अफवाह है।

पैंफ्लेट्स वायरल के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से कहा गया है कि वायरल पैंफ्लेट्स पूरी तरह से फेक है। इसमें मुख्यमंत्री के गलत तरीके से हस्ताक्षर का उपयोग किया गया है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया में असामाजिक तत्वों के द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। राज्य शासन ने कहा कि सरकार और जनसंपर्क विभाग द्वारा ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

बिना जांच के किसी व्यक्ति को प्रदेश में प्रवेश न दें
शिवराज ने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता है। हमारी कोशिश है कि बिना भीड़ इकट्ठा किए समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती कलेक्टर ध्यान रखें कि बिना जांच के कोई व्यक्ति राज्य में न आए। फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर आने दें, चालक की जांच की जाए। चौहान ने बताया कि प्रदेश के जो लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं, उनकी मदद के लिए सरकार ने व्हाट्सएप नंबर 8989011180 जारी किया है, जिस पर आज ही 11 हज़ार कॉल आ चुके हैं। इसके अलावा कोरोना हेल्पलाइन नंबर 104 एवं 181 पर भी कॉल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए राहत पैकेज एवं राज्य द्वारा दिए गए पैकेज का लाभ कलेक्टर्स अपने ज़िलों में लोगों को दिलवाएं।


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...