Skip to main content

स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, स्कूलों में प्रार्थना सभा बंद


कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते भोपाल समेत पूरा मध्य प्रदेश अलर्ट हो गया है। वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुटि्यां रद्द कर दी हैं। साथ ही संचालनालय स्तर पर भी कुछ अधिकारियों को संविदा नियुक्ति देने की तैयारी चल रही है। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। स्कूलों में भीड़ न हो, इसके लिए असेंबली व समर कैंप पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश दिए हैं कि स्कूलों में भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। अच्छी खबर यह है कि शुक्रवार को प्रदेश में कोई संदिग्ध नहीं मिला है। अब तक लिए गए सभी 19 सैंपलों की जांच निगेटिव आई है।

स्वास्थ्य आयुक्त ने निर्देश जारी कर प्रदेश के आर्मी अस्पतालों में भी कोरोना वार्ड व क्वारेंटाइन सेंटर (अस्पताल से दूर) बनाने को कहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर भी एक क्वारेंटाइन बनाया जाएगा। उन्होंने जिले में ऐसे सभी आयोजनों पर रोक लगाने को कहा है, जिनमें ज्यादा भीड़ इकठ्ठा होने की संभावना है। शुक्रवार को सैटेलाइट के माध्यम से भारत सरकार के विशेषज्ञों ने प्रदेश के सभी जिला अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी।

10 करोड़ का मांगा बजट : कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन से 10 करोड़ रुपये का बजट मांगा है। विभाग के अफसरों ने कहा कि यह राशि मास्क, सैनिटाइजर आदि सामान खरीदने के लिए होगी।

प्रभावित देशों से आया मीट न खाएं : फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि खाने-पीने की चीजों से कोरोना फैल सकता है या नहीं इसके लिए कोई प्रमाण नहीं हैं। लिहाजा प्रभावित देशों से आया कच्या या अधपका मीट व अन्य बिना पकी चीजें खाने से बचें।

कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने राज्य शासन के सहयोग से एयरपोर्ट पर विशेष प्रबंध किए हैं। विदेश से भोपाल आ रहे यात्रियों की स्क्रीनिंग के प्रबंध किए गए हैं। एयरपोर्ट पर एनडीआरएफ ( राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) ने कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानी के उद्देश्य से सीआईएसएफ के सहयोग से मॉकड्रिल की साथ ही जवानों को प्रशिक्षित किया गया। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मानसिंह की मौजूदगी में जवानों को रोग से बचाव के बारे में बताया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।