Skip to main content

कांग्रेस के बागी विधायक राठखेड़ा की पुत्री ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के बागी विधायक रहे सुरेश राठखेड़ा की पुत्री ज्योति धाकड़ ने राजस्थान के बारां जिले के ग्राम बांसखेड़ा में स्थित अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ज्योति के पिता सुरेश राठखेड़ा इन दिनों कांग्रेस के उन 22 बागी विधायकों में शामिल हैं, जो कर्नाटक के बैंगलुरू में हैं। 
उन्होंने सिंधिया के समर्थन में 9 मार्च को अपना इस्तीफा दे दिया था और कल रात में ही विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया था। ज्योति की शादी तीन साल पहले ही हुई थी और उनके पति जयसिंह मेहता बारां जिले के कैलवाड़ा के सरकारी अस्तपाल में पदस्थ हैं। मृतिका ज्योति ने क्यों फांसी लगाई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनके एक 2 साल की पुत्री है। राजस्थान पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा की पुत्री ज्योति धाकड़ का विवाह 3 वर्ष पूर्व बारां के ग्राम बांसखेड़ा गांव में रहने वाले डॉ. जयसिंह मेहता से हुआ था। इस दौरान ज्योति ने एक बेटी को भी जन्म दिया। जिसकी आयु अभी महज 2 वर्ष ही है। बीती रात्रि किसी अज्ञात कारण के चलते ज्योति ने घर में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी जानकारी आज सुबह परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। वहीं शिवपुरी में रहने वाले उसके मायके पक्ष के लोगों को भी घटना की जानकारी लगी तो वह कैलवाड़ा के लिए रवाना हो गए। जहां ज्योति का पीएम चल रहा था। 
समय की बलिहारी : एक ही रात में बेटी के साथ-साथ गई विधायकी
एक ही रात में बागी विधायक सुरेश राठखेड़ा की दुनिया बदल गई। यह वक्त की बलिहारी है कि जिस रात उनका विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकी से इस्तीफा स्वीकार किया। उसी रात उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं है। सुरेश राठखेड़ा ने 2017 में अपनी पुत्री का विवाह बारां जिले में एक सम्पन्न परिवार में किया।  वह इस बात से खुश थे कि उनकी पुत्री अच्छे परिवार में गई है और उनकी यह खुशी विधायक बनने के बाद दोगुनी हो गई। लेकिन कल रात यह दोहरी खुशी दोहरे दुख में तब्दील हो गई। 
परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप 
ज्योति की आत्महत्या करने का समाचार सुनकर पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा के भाई मस्तराम, देवेंद्र, सिरनाम, सुरेश और परिवारिक मित्र राजेंद्र पिपलौदा, बंटी शर्मा आदि बांसखेड़ा गंाव पहुंचे। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री ज्योति की हत्या की गई है। उन्होंने अपने दामाद डॉ. जयसिंह पर आरोप लगाया कि वह शराब पीकर घर आता था और उनकी पुत्री की पिटाई करता था। उसकी हत्या कर उसकी लाश को पंखे पर लटका दिया गया। ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा बैंगलुरू से विशेष विमान से झालावाड़ पहुंचे और जहां से वह बांसखेड़ा गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।