Skip to main content

छतरपुर और नौगांव में तूफान: एक महिला की मौत, हजारों पक्षी मरे, बिजली सप्लाई बहाल होने में तीन दिन लगेंगे

छतरपुर. छतरपुर जिले में बुधवार की सुबह तड़के 4:30 बजे जब लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे तभी प्रकृति ने भयंकर रूप दिखाया। बिजावर, छतरपुर और विशेष रूप से नौगांव में चक्रवाती तूफान और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई। झोपड़ी गिरने से वृद्ध महिला की जान चली गई। कई लोगों के आशियाने उजड़ गए, हजारों पक्षियों की मौत हो गई। सबसे अधिक नौगांव में तबाई हुई है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नौगांव क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल होने में करीब तीन दिन का समय लगेगा। किसान की सारी फसलें खराब और नष्ट हो गईं हैं। किसानों के खेतों में लगी हरी सब्जियों का भी लाखों का नुकसान हुआ है।
भोपाल के मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि यह चक्रवाती तूफान बुंदेलखंड के मौसम में स्थानीय स्तर पर आए बदलावों के कारण आया है। पहाड़ी इलाके में गर्म हवाओं के ऊपर की ओर उठने से ओलावृष्टी के साथ तूफान आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों तक अब ऐसे तूफान के आने की आशंका नहीं है।
टीनशेड उड़े, आशियाने उजड़े
नौगांव शहर और आसपास के गांवों में पूर्वी दिशा की ओर से ऐसी चली आंधी से पेड़ पौधों से लेकर बड़े-बड़े टॉवर, पोल भी धराशाई हो गए। कई लोगों की दुकान के टीनशेड उड़ गए तो कई लोगों के आशियाने उजड़ गए। इस आंधी तूफान की त्रासदी में हजारों तोतों की जान चली गई और सैकड़ों घायल तड़पते देखे गए। प्राकृतिक आपदा के बाद कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इस पर एसडीएम बीबी गंगेले, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, सदर पटवारी हरनारायण शर्मा ने नुकसान का आंकलन करते सुबह से लेकर देर शाम तक कई जगहों पर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।