देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 31 हजार को पार कर गया है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1674 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कुल मरीजों की संख्या 31 हजार 332 है. अबतक कुल 1007 की मौत हो चुकी है. वहीं 7 हजार से ज्यादा मरीजों का सफल इलाज हुआ है. महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज है. महाराष्ट्र में बीमारों की संख्या 9 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है तो वहीं गुजरात में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के करीब है. कोरोना से जुड़ी अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए.
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment