Skip to main content

उज्जैन टीआई की मौत के बाद शिवराज सरकार का ऐलान

उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल के निधन के बाद शिवराज सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।शिवराज सरकार ने 50 लाख रुपए, बेटी को सरकारी नियुक्ति और पाल को कर्मवीर पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया है।


 
दरअसल, यशवंत पाल के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दुख की इस घड़ी में दिवंगत यशवंत पाल जी के परिवार के साथ मैं वे पूरा प्रदेश खड़ा है।’ शिवराज ने कहा कि COVID19 से लड़ते हुए कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण त्याग देने वाले उज्जैन नीलगंगा के थाना प्रभारी श्री यशवंत पाल जी को विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। हम सब उनके परिवार के साथ हैं।दु:ख की इस घड़ी में दिवंगत यशवंत पाल जी के परिवार के साथ मैं व पूरा प्रदेश खड़ा है। शोकाकुल परिवार को राज्य शासन की ओर से सुरक्षा कवच के रूप में 50 लाख रुपए, असाधारण पेंशन, बेटी फाल्गुनी को उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति व स्व.पाल को मरणोपरांत कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जायेगा।

सिंधिया और कमलनाथ ने जताया शोक
बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी श्री यशवंत पाल जी का कोरोना से लड़ते हुए आज दुखद निधन हो गया। मानवसेवा में शहीद होने वाले कर्तव्यनिष्ठ और वीर योद्धा को मेरा कोटि-कोटि नमन।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। वही पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि बेहद दुःखद ख़बर।आज इंदौर के बाद हमारे उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी श्री यशवंत पाल ,जो जनता की सुरक्षा के लिये , ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे , कोरोना की जंग हार गये।ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की शहादत को सलाम।जब जनता की सुरक्षा के लिये अपनी जान जोखिम में डाल फ़ील्ड में तैनात ऐसे कर्मवीर योद्धा ही हमारे बीच से चले जाते है तो वो बड़ा ही दुःखद पल होता है।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणो में स्थान प्रदान करे।

आज सुबह हुई थी टीआई पाल की मौत
59 वर्षीय यशवंत पाल अंबर कॉलोनी कंटेनमेंट इलाके में ड्यूटी लगी थी। ये इलाका कोरोना संक्रमण के कारण कंटेनमेंट घोषित किया गया है। आशंका है कि वहीं ड्यूटी के दौरान उनमें संक्रमण फैला। तबियत ज़्यादा खराब होने के कारण यशवंत पाल को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं आज सुबह 5 बजकर 45 पर उन्होंने आखिरी सांस ली। स्व. यशवंत पाल की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 22 और 20 साल है।नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल पिछले 12 दिनों से अरविंदो हॉस्पिटल में एडमिट थे। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया कि यशवंत पाल जब से आए थे तभी से क्रिटिकल स्थिति में थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही रही।इसके अलावा यशवंत पाल का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी और दोनों बेटियां को एक होटल में क्वारंटाइन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।