मप्र शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता को सौंपा गया। तीन सूत्रीय ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की है कि 9 जून से 10वीं, 12वीं की जो परीक्षा आयोजित की जा रही है, उन्हें सीबीएसई की तर्ज पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाए क्योंकि प्रदेश के भोपाल,इंदौर, ग्वालियर आदि में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है, अन्य जिलों में भी मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में जब परीक्षा आयोजित होगी तो खतरा हो सकता है क्योंकि एक केंद्र पर 500 से अधिक छात्र आएंगे। वहीं 50 शिक्षक भी होंगे। ऐसे में सुरक्षित दूरी का पालन नहीं हो पाएगा। परीक्षा अभी आयोजित न की जाएं।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment