Skip to main content

कोबरा न्यूज़:-सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, ये 8 राशि वाले होने जा रहे मालामाल

सूर्य 15 जून, सोमवार को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि में सूर्य को काफी बलवान माना जाता है. सूर्य 16 जुलाई तक इस राशि में रहने वाले हैं. मिथुन राशि में सूर्य की उपस्थिति 8 राशियों के लिए धन लाभ के योग बना रही है. जबकि 4 राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा. आइए जानते हैं सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों की आर्थिक स्थिति पर कैसा असर पड़ेगा.
मेष- मेष राशि वालों के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा. इससे पराक्रम बढ़ेगा. प्रयास करने पर लाभ मिलेंगे. छोटी-मोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं. भाई-बहनों के साथ रिश्तों सुधरेंगे. व्यापार और नौकरी के मामले में तरक्की मिल सकती है.
वृषभ- सूर्य वृषभ राशि के दूसरे भाव में यानी धन के भाव में होगा. हालांकि इस भाव में सूर्य के साथ राहु भी मौजूद है. एक महीने पितृ दोष भी रहेगा. धन लाभ के योग हैं, लेकिन वाणी पर कंट्रोल रखना होगा. पश्चिम दिशा में कार्य करने से धन में वृद्धि होगी. रुका हुआ धन पर वापस आएगा.
मिथुन- मिथुन राशि में ही सूर्य का प्रवेश होने जा रहा है. सूर्य और राहु के एक साथ होने पर 25 जून के बाद थोड़ी दिक्कत हो सकती है. हालांकि तब तक सब बेहतर रहेगा. सरकारी काम पूरे होंगे. हालांकि 25 जून के बाद काम में रुकावटें बढ़ेंगी. पति-पत्नी के रिश्तों में भी दरार आ सकती है. पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी.
कर्क- कर्क राशि वालों के 12वें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है. यह गोचर आपके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है. धन का नुकसान होगा. मान-सम्मान को नुकसान होगा. आत्मविश्वास में कमी आएगी. रोगों पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है. यात्राओं पर फिजूल खर्च हो सकता है. कोर्ट कचरी और पुलिस के मामले में सतर्क रहना होगा. पिता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें.

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन बेहद शुभ है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. शेयर मार्केट में फायदा होगा. रुका हुआ धन मिलेगा. चोरी हुई चीजें वापस मिल सकती हैं. नौकरी और व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. आने वाला समय काफी अच्छा होगा. पद प्रतिष्ठा में इजाफा होगा.
कन्या- कन्या राशि के 10वें भाव में सूर्य का गोचर दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की के योग बना रहा है. विदेशों से लाभ के योग हैं. आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. करियर में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं. राशि परिवर्तन के बाद मेहनत रंग ला सकती है. नौकरी के मामले में भी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.
धनु- धनु राशि वालों के 7वें भाव में यह गोचर होगा. पार्टनर के साथ रिश्ता बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा. गुस्सा और अहंकार आपकी दिक्कतें बढ़ा सकता है. आने वाले समय में दिक्कतें ज्यादा हो सकती हैं. फिलहाल ये समय आपके लिए अच्छा नहीं है. व्यापारिक मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है.
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, ये 8 राशि वाले होने जा रहे मालामाल
मकर- सूर्य मकर राशि के छठे भाव में प्रवेश करेगा. यह गोचर आपके लिए भी शुभ नहीं है. नौकरी में परेशानियां होंगी. कर्ज में समस्या हो सकती है. साथी कर्मचारी नुकसान दे सकते हैं. कुछ दिन के लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, ये 8 राशि वाले होने जा रहे मालामाल
कुंभ- 5वें भाव में सूर्य का यह गोचर शेयर मार्किट, पैतृक संपत्ति, पुत्र और शिक्षा के मामले में लाभ दे सकता है. धन के मामले में स्थिति सामान्य ही रहने वाली है. हालांकि शादी, प्रेम, विवाह आदि मामलों में नुकसान होने की भी संभावना है.
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, ये 8 राशि वाले होने जा रहे मालामाल
मीन- मीन राशि के चौथे भाव में सूर्य का यह गोचर होगा. घर, गाड़ी, बंगला, पद, प्रतिष्ठा सभी में वृद्धि के योग हैं. माता का स्वास्थ्य अच्छा होगा. घर में खुशहाली आएगी. जीवन का कोई बड़ा मकसद पूरा हो सकता है. समय आपके लिए काफी अच्छा है. सरकारी तंत्र से मदद मिलेगी और घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।