Skip to main content

कोबरा न्यूज़:-US की पहली हिन्दू सांसद बोलीं- मुश्किल वक्त में गीता से मिलती है शांति-ताकत

अमेरिका की पहली हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा है कि मुश्किल वक्त में इंसान भगवत गीता से निश्चित तौर पर शांति और ताकत हासिल कर सकता है. पीटीआई के मुताबिक, 'हिन्दू छात्रों के लिए 2020 की क्लास' नाम के एक वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए तुलसी ने ये बात कही.
अमेरिका के हवाई से सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा कि इस वक्त अव्यवस्था का माहौल है. कोई निश्चित तौर से नहीं कह सकता कि कल का दिन कैसा रहेगा. लेकिन भगवत गीता के जरिए कृष्ण के भक्ती योग और कर्म योग की प्रैक्टिस से हम शांति और ताकत पा सकते हैं. 
तुलसी गबार्ड ने ये बात ऐसी वक्त में कही है जब अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड के पक्ष में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. साथ ही अमेरिका सहित कई देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं.
हिन्दू स्टूडेंट्स काउंसिल की ओर से वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया था. फेसबुक और यूट्यूब लाइव के जरिए हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था. कार्यक्रम में अमेरिका, कनाडा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के सैकड़ों ग्रेजुएट हो रहे युवाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में युवाओं ने खुद के हिन्दू मूल्यों को सेलिब्रेट किया.
तुलसी गबार्ड ने युवाओं से कहा- 'अपनी जिंदगी में जब आप नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, खुद से पूछिए कि आपकी जिंदगी का मकसद क्या है? अगर आप ये समझ पाते हैं कि आपकी जिंदगी का मकसद भगवान और भगवान के बच्चे की सेवा करना है, तो आप एक सफल जिंदगी जी सकते हैं.'

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।