कुमरउआ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराने पर मुकदमा दर्ज 👉 11 अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया थाना पुलिस ने कुमराउआ गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगी है कार्यक्रम आयोजित करने पर 21 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है कोलारस पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस के ग्राम कुमराउआ गांव में राम जानकी मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात 11:00 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई इस बात की जानकारी लगने पर कोलारस थाना पुलिस ने हरिराम धाकड़ हरि प्रकाश कटारे विवेक कटारे संजीव कटारे गोपाल धाकड़ बीरेंद्र धाकड़ लखन धाकड़ जितेंद्र धाकड़ प्रकाश चदेल गौरव धाकड़ सहित 11 अन्य के खिलाफ धारा 188 269 270 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment