Skip to main content

कोलारस नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नन्हे बालकों ने हर्ष - उल्लास के साथ निकाला जुलूस 🕋🕌

मुकेश गौड़ - कोलारस नगर में आज समस्त संसार में सभी मुस्लिम बंधुओं द्वारा ईद मिलादुन्नबी अर्थात् मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का योमे पैदाइश यानी (जन्मदिन )बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज  संसार की दूसरे नंबर की एक बड़ी आबादी है। उनके नवी और इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हैं जिनका जन्म लगभग 570 ईसवी में मक्का में हुआ था इनके पिता का नाम अब्दुल्ला माता का नाम आमीना था बचपन में ही इनके माता और पिता गुजर गए थे 610 ईसवी में मोहम्मद साहब को हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई 24 सितंबर 622 ई. को पैगंबर ने मक्का से मदीना की यात्रा की जिसे इस्लाम जगत में (हिजरी संवत् )के नाम से जाना जाता है मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद -ए- मिलाद- उन- नबी के पर्व के रूप में संपूर्ण संसार में मनाया जाता है बड़ी संख्या में इनके अकीदतमंद  इस दिन इनके प्रति अपने अगाध प्रेम को दर्शाते हैं और इस दिन  ग़रीबों को उनकी याद में कपड़े ,खाना, मिठाईयां इत्यादि दान दिया जाता है यह दिन हम सबको मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का पैग़ाम देता है। उनकी शिक्षाएं सदैव जगत को आलोकित करती रही हैं और करती रहेंगी और यदि कोई भी उनकी शिक्षाओं पर चलेगा तो वह निसंदेह मोक्ष की प्राप्ति करेगा। इसी बात को एक महान शायर सर अल्लामा इक़बाल ने यूं लिखा है कि
 "की मुहम्मद से वफ़ा तूने तो हम तेरे हैं।
 ये जहां चीज़ क्या है लोहो क़लम तेरे हैं।🙏

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...