Skip to main content

IPL: दिल्ली से हार के बाद धोनी ने बताया जडेजा से क्यों करवाना पड़ा आखिरी ओवर

आईपीएल के 13वें सीजन के 34वें मुकाबले में शिखर धवन की 58 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया.

आईपीएल के 13वें सीजन के 34वें मुकाबले में शिखर धवन की 58 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद कहा कि ड्वेन ब्रावो चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे, जिसकी वजह से आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा से गेंदबाजी करवानी पड़ी.

धोनी ने कहा, ‘ब्रावो फिट नहीं थे, वह मैदान से बाहर गए और फिर वापस नहीं आए. मेरे पास जडेजा या फिर कर्ण शर्मा से गेंदबाजी कराने का विकल्प था. मैंने जडेजा को चुना.’ धोनी ने कहा, ‘शिखर का विकेट काफी अहम था, लेकिन हमने कई बार उनका कैच टपका दिया. उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा था. दूसरी पारी में विकेट भी थोड़ा आसान था. हम लेकिन धवन से श्रेय वापस नहीं ले

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. पहली गेंद वाइड रही, इसके बाद स्ट्राइक मिलने पर अक्षर पटेल ने जडेजा की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो छक्के जमाने के बाद चौथी गेंद पर दो रन लिये और एक गेंद शेष रहते एक और छक्के से दिल्ली को जीत दिला दी.   

धोनी ने कहा कि पिच के आसान होने के कारण स्थिति उनके लिए मुश्किल हो गई. उन्होंने कहा, ‘पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के 10 रन कम बने, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 रन अधिक बनाए

शिखर धवन को 3 'जीवनदान'  

धवन ने तीन जीवनदान का फायदा उठाते हुए शतक जड दिया. उन्हें पहला जीवनदान सातवें ओवर में जडेजा की गेंद पर मिला, जब दीपक चाहर ने कैच टपका दिया. इसके बाद 10वें ओवर में जब वह 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब ब्रावो की गेंद पर धोनी ने उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया. उन्हें तीसरा जीवनदान अंबति रायडू ने 16वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कैच छोड़कर दिया. इस समय वह 80 रन पर खेल रहे थे.

मैन ऑफ द मैच धवन ने कहा कि आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार शतक लगाना शानदार रहा. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद खास है कि 13 साल से आईपीएल खेल रहा हूं और यह मेरी पहली शतकीय पारी है. मैं काफी खुश हूं. सत्र की शुरुआत से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, लेकिन 20 रन के स्कोर को 50 रन में नहीं बदल पा रहा था.’ 

उन्होंने कहा, ’मैं मानसिक तौर पर सकारात्मक था, और रन बनाने की कोशिश कर रहा था. मैं अब पहले से ज्यादा फिट हूं. मैं तेज दौड़ रहा हूं और तारोताजा महसूस कर रहा हूं.’ दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें पता था कि अगर धवन आखिर तक क्रीज पर रहे तो टीम जीत दर्ज करेगी. 

उन्होंने कहा, ‘मैं ड्रेसिंग रूम में बैठा था और नर्वस था. मुझे पता था कि अगर धवन आखिर तक क्रीज पर रहेंगे तो हम जीतेंगे.’ उन्होंने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाने वाले अक्षर पटेल की तारीफ की.

अय्यर ने कहा, ‘अक्षर ने जिस तरह से मैदान पर उतरने के बाद तीन छक्के लगाए वह शानदार था. हम जब ड्रेसिंग रूम मैन ऑफ द मैच देंगे तो यह खिताब उन्हें ही मिलेगा.’ अक्षर ने पांच गेंद में तीन छक्को की मदद से नाबाद 21 रन बनाने के अलावा किफायती गेंदबाजी भी की थी. उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 23 रन दिए. 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।