Skip to main content

चिराग बोले- लोग कह रहे मैं PM को मक्खन लगाने की पराकाष्ठा पार कर रहा, उनका दिया सम्मान कैसे भूलूं

बिहार चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले पर आजतक के साथ खास बातचीत में एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, 'पापा ने कहा था कि तुम डर क्यों रहे हो अकेले जाने से. 2005 में देखो. मुझे कोई डर नहीं था और अकेले गया. तुम क्यों डर रहे हो.

एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि फैसले से पापा खुश होंगे (फाइल-पीटीआई)एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि फैसले से पापा खुश होंगे (फाइल-पीटीआई)

बिहार विधानसभा चुनाव के शोर के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तारीफ पर कहा कि लोग कहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री की तारीफ कर मक्खन लगाने की पराकाष्ठा पार कर रहा हूं, लेकिन क्या कर सकता हूं, जब पापा बीमार थे कोई हमारे साथ नहीं था तो प्रधानमंत्री मेरे साथ खड़े थे. दिन में कम से कम 2 बार फोन आता था. जो सम्मान प्रधानमंत्री ने हमें दिया वो कैसे मैं भूल जाऊं.

बिहार चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले पर आजतक के साथ खास बातचीत में एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, 'पापा ने कहा था कि तुम डर क्यों रहे हो अकेले जाने से. 2005 में देखो. मुझे कोई डर नहीं था और अकेले गया. तुम क्यों डर रहे हो. तुम अभी जवान हो. तुम क्यों बार-बार बैठकें कर रहे हो. फैसले से पहले हम लगातार संसदीय बोर्ड और कई तरह की बैठकें कर रहे थे.'

चिराग ने आजतक को दिए खास इंटरव्यू में बताया लगातार बैठकें करने पर पापा ने मुझसे कहा था कि अकेले निकलो और अकेले चलने से डरो नहीं. अगर तुम्हारी राह सही है? खास बात यह है कि तुम्हें इस पर विश्वास होना चाहिए. कल को यह नहीं होना चाहिए कि अपने निर्णय पर तुम पछताओ कि तुमने उस वक्त वो वक्त था कि निर्णय लेने का था और निर्णय नहीं लिया. तुम्हें लगता है कि निर्णय लेना चाहिए तो तुम्हें जरूर निर्णय लेना चाहिए

चिराग बोले- लोग कह रहे मैं PM को मक्खन लगाने की पराकाष्ठा पार कर रहा, उनका दिया सम्मान कैसे भूलूं

बिहार चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले पर आजतक के साथ खास बातचीत में एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, 'पापा ने कहा था कि तुम डर क्यों रहे हो अकेले जाने से. 2005 में देखो. मुझे कोई डर नहीं था और अकेले गया. तुम क्यों डर रहे हो.

एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि फैसले से पापा खुश होंगे (फाइल-पीटीआई)एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि फैसले से पापा खुश होंगे (फाइल-पीटीआई)

बिहार विधानसभा चुनाव के शोर के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तारीफ पर कहा कि लोग कहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री की तारीफ कर मक्खन लगाने की पराकाष्ठा पार कर रहा हूं, लेकिन क्या कर सकता हूं, जब पापा बीमार थे कोई हमारे साथ नहीं था तो प्रधानमंत्री मेरे साथ खड़े थे. दिन में कम से कम 2 बार फोन आता था. जो सम्मान प्रधानमंत्री ने हमें दिया वो कैसे मैं भूल जाऊं.

बिहार चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले पर आजतक के साथ खास बातचीत में एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, 'पापा ने कहा था कि तुम डर क्यों रहे हो अकेले जाने से. 2005 में देखो. मुझे कोई डर नहीं था और अकेले गया. तुम क्यों डर रहे हो. तुम अभी जवान हो. तुम क्यों बार-बार बैठकें कर रहे हो. फैसले से पहले हम लगातार संसदीय बोर्ड और कई तरह की बैठकें कर रहे थे.'

चिराग ने आजतक को दिए खास इंटरव्यू में बताया लगातार बैठकें करने पर पापा ने मुझसे कहा था कि अकेले निकलो और अकेले चलने से डरो नहीं. अगर तुम्हारी राह सही है? खास बात यह है कि तुम्हें इस पर विश्वास होना चाहिए. कल को यह नहीं होना चाहिए कि अपने निर्णय पर तुम पछताओ कि तुमने उस वक्त वो वक्त था कि निर्णय लेने का था और निर्णय नहीं लिया. तुम्हें लगता है कि निर्णय लेना चाहिए तो तुम्हें जरूर निर्णय लेना चाहिए.मां ने कहा कि पापा के पास जाओः चिराग

उन्होंने आजतक से कहा, 'मुझे याद है कि यही वो समय था जब पापा वेंटिलेटर पर थे और मुझे फैसला लेना था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए. उस दिन पापा से बात नहीं हो पा रही थी. समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं, किसके पास जाऊं, पापा को बता नहीं सकता था वो बेहोश थे. मां ने कहा कि पापा के पास जाओ उनसे बताओ वो बेहोश हैं लेकिन सुनेंगे और समझेंगे.'

चिराग ने अलग होने के फैसले पर कहा, 'उस रात मुझे याद है कि घंटों तक पापा का हाथ पकड़कर उनके बेड के पास बैठा रहा और सारी बातें बताता रहा. मुझे लगता है कि वो मेरे साथ हैं. वो खुश होंगे. मुझे लगता है कि उन्हें गर्व होगा. मुझ पर खुश होंगे कि उनके बेटे ने फैसला लिया. उसने वही फैसला लिया जो उन्होंने 2005 में लिया था. अब उम्मीद है कि उनके आशीर्वाद से फैसला सही होगा.'

हमें डर नहींः चिराग

गठबंधन के बिना जाने के फैसले पर कहा, 'हमें डर नहीं है. एक फीसदी का डर नहीं हैं. हालांकि उनकी कमी जरूर खलती है. उनसे घंटों बैठकर बात करता था. जब से मैं राजनीति में आया. लंबे समय मेरी उनसे बातचीत मम्मी के जरिए ही होती थी. मुझे उनसे कुछ कहना होता था कि मम्मी के जरिए कहता था. अभी भी जब भी अकेला होता हूं कि उनकी तस्वीरों के पास जाकर उन्हें निहारता हूं और बैठता हूं मुझे उम्मीद है कि वो हमेशा मेरे साथ हैं

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...