Skip to main content

दिवाली-धनतेरस पर सरकार बेच रही है सस्ता सोना, 13 नवंबर तक खरीदें

 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 2015 में शुरुआत
  • सस्ता सोना खरीदने का मौका
  • 1/8
  • अगर आप दिवाली या धनतेरस के शुभ मौके पर सोना खरीदना चाहते हैं. लेकिन ज्वेलरी के तौर पर नहीं खरीदना चाहते हैं तो केंद्र सरकार की इस खास योजना में निवेश कर सकते हैं. दरअसल आप अगर फिजिकली गोल्ड नहीं खरीदना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इसके कई फायदे हैं. 
9 नवंबर से 13 नवंबर तक इस योजना में निवेश का मौका
2/8
दरअसल फेस्टिव सीजन में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत आज से हो गई है. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की यह आठवीं सब्सक्रिप्शन सीरीज है. अगर आप गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो 13 नवंबर तक मौका है. यानी आप 9 नवंबर से 13 नवंबर तक इस योजना में निवेश कर सकते हैं.

सोने की इश्यू प्राइस 5177 रुपये प्रति ग्राम तय
3/8
इस बार आरबीआई ने सोने की इश्यू प्राइस 5177 रुपये प्रति ग्राम तय की है. रिजर्व बैंक के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी. यानी एक ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,127 रुपये भुगतान करना होगा. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की सातवीं सीरीज के तहत पिछले महीने 12 से 16 अक्टूबर के बीच ओपन हुआ था, तब एक ग्राम गोल्ड बॉन्ड का दाम RBI ने 5,051 रुपये निर्धारित किया था. 


बाजार से कम रेट पर सोना खरीदने का मौका
4/8
बता दें, इस सरकारी गोल्‍ड बॉन्ड की कीमत बाजार में चल रहे सोने की रेट से कम होती है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में गोल्‍ड की कीमत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से तय की जाती है. इस बॉन्ड में न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होता है. इसपर टैक्‍स भी छूट मिलती है. इसके अलावा स्‍कीम के जरिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है.

कितना खरीद सकते हैं सोना
5/8
कितना खरीद सकते हैं सोना
आरबीआई भारत सरकार की तरफ से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करता है. इस बॉन्ड में निवेश एक ग्राम के गुणकों में किया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा एक व्यक्ति के लिए एक साल में 500 ग्राम है. वहीं हिन्दू संयुक्त परिवार एक साल के दौरान अधिकतम 4 किलोग्राम सोने की कीमत के बराबर तक का बॉन्ड खरीद सकते हैं. ट्रस्ट और वित्तीय वर्ष के समान इकाइयों के मामले में निवेश की ऊपरी सीमा 20 किलोग्राम है.

 बॉन्‍ड खरीदने के फायदे
6/8

बॉन्‍ड खरीदने के फायदे
जैसे ही सोने की कीमतों में इजाफा होता है, वैसे ही गोल्ड बॉन्ड निवेशकों को इसका फायदा मिलता है. ये बॉन्‍ड पेपर और इलेक्‍ट्रॉनिक फॉर्मेट में होते हैं. जिससे आपको फिजिकल गोल्‍ड की तरह लॉकर में रखने का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता. इस गोल्‍ड की बिक्री बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए होती है. 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदे
7/8
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदे
बॉन्‍ड पर सालाना कम से कम ढाई फीसदी का रिटर्न मिलेगा. गोल्ड बॉन्ड में किसी तरह की धोखाधड़ी और अशुद्धता की संभावना नहीं होती है. ये बॉन्ड्स 8 साल के बाद मैच्योर होंगे. मतलब साफ है कि 8 साल के बाद भुनाकर इससे पैसा निकाला जा सकता है. यहीं नहीं, पांच साल के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी होता है.
 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 2015 में शुरुआत 
8/8

गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत नवंबर 2015 में हुई थी. इसका मकसद भौतिक रूप से सोने की मांग में कमी लाना और सोने की खरीद में घरेलू बचत का इस्तेमाल वित्तीय बचत में करना है. 

पिछली गैलरी

संबंधित ख़बरें

सरकारी ऐप बताएगा गोल्ड की क्वालिटी, हॉलमार्किंग से फिर राहत
नकली सोना देकर बैंक से निकाले करोड़ों
बैंक से लिया 41 बार लोन, नकली सोना देकर निकाले करोड़ों रुपये
gold investment tools 
सोने में निवेश के लिए जरूरी नहीं कि ज्वेलरी ही खरीदें, ये हैं 3 और तरीके
Gold as an investment in 2020 (File Photo)
1:36
सोने में निवेश करके मिलेगा शानदार रिटर्न, यह है तरीका
31 मार्च 2021 डेडलाइन
टैक्सपेयर्स के लिए अच्छी खबर, फिर बढ़ी इस योजना की डेडलाइन
लेटेस्ट
बिग बॉस में लगेगी अदालत, तीखे सवालों का देना होगा जवाब, मुश्किल होगा सफर
बिग बॉस में लगेगी अदालत, तीखे सवालों का देना होगा जवाब, मुश्किल होगा सफर
दिवाली-धनतेरस पर सरकार बेच रही है सस्ता सोना, 13 नवंबर तक खरीदें
दिवाली-धनतेरस पर सरकार बेच रही है सस्ता सोना, 13 नवंबर तक खरीदें
JNU में स्‍वामी विवेकानंद की मानवाकार मूर्ति का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
JNU में स्‍वामी विवेकानंद की मानवाकार मूर्ति का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
64MP कैमरा वाले Realme 6 पर बंपर डील, 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं
64MP कैमरा वाले Realme 6 पर बंपर डील, 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं
Weekly Horoscope: धनतेरस-दिवाली के बीच कैसा रहेगा नया सप्ताह? इन 4 राशियों को लाभ ही लाभ
Weekly Horoscope: धनतेरस-दिवाली के बीच कैसा रहेगा नया सप्ताह? इन 4 राशियों को लाभ ही लाभ


गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत नवंबर 2015 में हुई थी. इसका मकसद भौतिक रूप से सोने की मांग में कमी लाना और सोने की खरीद में घरेलू बचत का इस्तेमाल वित्तीय बचत में करना है

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...