Skip to main content

कोलारस नगर की सनसनीखेज 18 लाख की लूट का किया खुलासा

कोलारस---चार दिन में पकड़े घटना को अंजाम देने बाले आरोपी
कोलारस में दोपहर लगभग एक बजे भारतीय स्टेट बैंक से 18 लाख रुपये निकाल कर दाल मिल पर ले जाते समय दाल मिल संचालक के भतीजे की आंखो में मिर्ची झोंककर अज्ञात बुलेट मो.सा. सवार बदमाशों ने लूट लिया था, दिनदहाडे कस्बे में हुई इस सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा तत्काल ही संपूर्ण जिले के थानों को पुलिस कण्ट्रोल रूम के माध्यम से अलर्ट कर नाकाबंदी करायी गयी एवं स्वंय घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का पर्यावक्षेण किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा व एस.डी.ओ.पी शिवपुरी श्री सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रन्नौद उनि. अनिल रघुवंशी, थाना प्रभारी इंदार उनि. गब्बरसिंह, थाना प्रभारी बदरवास उनि. उमेश उपाध्याय, थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. के.एन. शर्मा को क्रमशः सी.सी.टी.व्ही फुटेज, बदमाशों की जानकारी एवं आसपास के जिलों से बुलेट मो.सा. संबंधी जानकारी एकत्रित कर आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। घटनास्थल के साक्षियों से पूछताछ में आरोपियों में विशेष समुदाय का व्यक्ति शामिल होने की आशंका होने से उस समुदाय के बीच में अपराधियों के हुलिया एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल के संबंध में पतारसी हेतु थाना प्रभारी देहात निरी. सुनील खैमरिया एवं थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर को लगाया गया था । साथ ही सायवर सहायता एवं आरोपियों की पतारसी हेतु सायवर व ए.डी टीम को भी लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त अपराध में
आरोपियों की सूचना/गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

घटना को गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अविनाश शर्मा द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर फरियादी से चर्चा कर कोलारस में बैंक व घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आरोपियों की शीघ्र पतारसी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही ईनाम वृद्धि हेतु भी निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी रन्नौद उनि. अनिल रघुवंशी द्वारा सी.सी.टी.व्ही फुटेज के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, एकत्रित जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर, थाना बैराड में पदस्थ उनि. अरविन्द चैहान एवं थाना प्रभारी कोलारस संजय मिश्रा को घटना के आरोपियों के संबंध में तीन संदिग्धों की जानकारी प्राप्त हुई संदिग्धांे की पतारसी पर घर से गायब होना पाया गया, मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना के तीन संदिग्धों का भेड़ फार्म के पास होने एवं शहर से भागने की तैयारी करने की सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, उनसे पूछताछ पर उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया एवं चैथे आरोपी के संबंध में भी जानकारी दी है, जो फरार है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई राशि में से 11 लाख 26 हजार रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल जप्त की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के सतत् मार्गदर्शन व एस.डी.ओ.पी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा, एस.डी.ओ.पी शिवपुरी श्री सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में घटना का खुलासा शीघ्र संभव हो सका है।

आरोपियों की सुरागरसी में टी.आई देहात थाना निरी. सुनील खैमरिया, टी.आई कोलारस निरी. संजय मिश्रा, थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर, उनि. अरविंद चैहान की विशेष भूमिका रही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कोलारस के उनि. पूरन शर्मा, सउनि. अरुण वर्मा, प्रआर रामकुमार सिंह तोमर, संतोष सिंह भदौरिया, नबलसिंह, आरक्षक गुरमीत, गजेन्द्र परिहार, प्रभजोत, नरेश दुबे, ध्रुव दुबे, पुष्पेन्द्र रावत, देशराज राठौर, बलवीर, जितेन्द्र रायपुरिया, दीनू रघुवंशी, धर्मवीर, सायवर सेल एवं ए.डी टीम से उनि. मनीष जादौन, उनि. बृजमोहन रावत, सउनि. वासुदेव रावत, सउनि. प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर देवेन्द्र सिंह, उस्मान खांन, आरक्षक चंद्रभान, विकास चैहान, जलज रावत, आलोक शर्मा, देवेन्द्र सेन, अनूप, की विशेष भूमिका रही । पुलिस महा निरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा पुलिस टीम को 30 हजार रुपये के नगद ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...