Skip to main content

किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 5 स्थानों से निकाला ट्रैक्टर मार्च, केएमपी एक्सप्रेस वे को जाम कर प्रदर्शन



नई दिल्ली- कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन आज 43 वें दिन में प्रवेश कर गया है सरकार और किसानों के बीच आठ दौर की बातचीत के बाद भी फिलहाल कोई नतीजा नही निकला आज किसानों ने 5 स्थानों से ट्रैक्टर मार्च निकाल कर दिल्ली की ओर कूच किया और अपना शक्ति प्रदर्शन कर राजधानी को चारों ओर से घेरा किसानों की इस ट्रैक्टर रैली से दिल्ली के केएमपी सहित सभी बार्डर और हाइवेज पर जाम जैसी स्थिति देखी गईं।

उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रालिया किसानों को लेकर दिल्ली की तरफ आ रही है इस बीच 5 दिशाओं से किसानों ने ट्रेक्टर मार्च निकाला यह ट्रैक्टर मॉर्च टिकरी बॉर्डर से सिंधु बॉर्डर की ओर से केएमपी बॉर्डर तक निकला साथ ही सिंधु बॉर्डर से टिकरी बॉर्डर तक गाजीपुर बॉर्डर से पलवल बार्डर तक ट्रैक्टर मॉर्च निकाला गया वही एक ट्रैक्टर मॉर्च टिकरी बार्डर से कुंडली बॉर्डर की ओर निकला वही एक एक ट्रैक्टर मॉर्च बहादुर गढ़ बार्डर और ढांसा से मानेसर की ओर भी निकाला गया।

किसानों का यह मोर्चा कुंडली – मानेसर – पलवल एक्सप्रेस (केएमपी) वे को जाम कर वहां प्रदर्शन भी करेगा। टिकरी बॉर्डर से किसान नेता राकेश टिकेत के नेतृत्व में निकली ट्रेक्टर रैली ने केएमपी की तरफ़ कूच किया जिसमें सैकड़ो ट्रैक्टर शामिल थे जिन पर किसान, सयुक्त किसान मोर्चा के झंडा लिये आगे बढ़ रहे थे इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकेत ने कहा यह अभी ट्रेलर है और रिहर्सल हैं हमने एक लाख राष्ट्रीय झंडों का ऑर्डर दिया है 26 जनवरी को किसान अपने हाथों में यह राष्ट्रीय ध्वज थामकर गणतंत्र दिवस पर लाल किले की ओर रवाना होंगे। टिकेट ने दावा किया कि आज ट्रैक्टर रैली में 50 हजार से अधिक ट्रैकर ट्रालियों पर लाखों किसान मार्च में शामिल हो रहे हैं।

जैसा कि किसान संगठन और सरकार के बीच गतिरोध अभी भी जारी है, और किसान फिलहाल पीछे हटने को कतई तैयार नही हैं उनका कहना है जब तक यह कानून रद्द नही होते औऱ एमएसपी पर कानून नही बनता वह घर बापस नही जायेंगे। और अपने आंदोलन को और तेज करेंगे जिसके तहत आज किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं खास बात है किसानों की संख्या कम होने की बजाय और बढ़ती जा रही हैं अन्य राज्यों से किसानों का आना लगातार जारी हैं।

जिसमें यूपी के लखमीपुर खीरी पीलीभीत बरेली शाहजहापुर और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर रामनगर और अन्य दूरस्थ इलाकों से तीन चार दिन से किसानों का आंदोलन स्थल की ओर आना लगातार जारी हैं जिससे साफ है कि जहां किसानों की संख्या में इजाफा हो रहा है बल्कि भीषण ठंड और असुविधाओं के बावजूद किसानों के हौसले बुलंद हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।