Skip to main content

शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी...

शिवपुरी-स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा एवं 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आयोजन के संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत वार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूर्व में जारी समय-सारणी अनुसार कार्यवाही का बंधन समाप्त कर दिया गया है। शाला प्रमुख 12 अप्रैल अथवा जिले में लॉक डाउन की स्थिति में जिस दिन लॉकडाउन खुलेगा, उस दिन स्थानीय परिस्थिति अनुसार विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र और कोरी उत्तर-पुस्तिकाएँ प्रदान कर सकेंगे। विद्यालयों में प्रश्न पत्र प्राप्त करने का समय प्रातः 9 से दोपहर 12 तक रखा गया है।
आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य अपने स्तर से पृथक-पृथक कक्षाओं के लिए अलग-अलग समय निर्धारित कर सकेंगे। विद्यार्थियों से पुनः उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए भी शाला प्रमुख अपने स्तर से तिथि निर्धारित कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ही किया जाएगा, यदि शिक्षक चाहे तो घर ले जाकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकेंगे। छात्रावासों में दर्ज विद्यार्थी निकट शाला से प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकेंगे तथा उसी विद्यालय में उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे। सभी विद्यालयों के प्राचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि गत वर्ष की तरह 30 अप्रैल तक इस वर्ष भी विमर्श पोर्टल पर परीक्षा परिणाम प्रदर्शित हो। सभी शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी के लिए 9 और 10 अप्रैल को अध्ययन अवकाश रहेगा। सभी शासकीय शालाएँ आगामी आदेश तक प्रतिदिन प्रातः 9 से 12 तक खुलेंगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों से कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं एवं कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित किए जाएँगे। विद्यार्थी घर पर प्रश्नों को हल कर विद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा में अपने विद्यालय में जमा कर सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...