Skip to main content

शिवपुरीः आपदा में राहत की दो खबरें:

शिवपुरीः आपदा में राहत की दो खबरें: 

पहली खबर

मेडिकल कालेज में 40 बेड का आइसीयू शुरू, विद्याभारती ने 8 विद्यालय भवन प्रशासन को उपलब्ध कराए
कोरोना महामारी की विकराल आपदा के बीच सोमवार को राहत देने वाली दो खबरें आई हैं। आखिकार मेडिकल कालेज ने अपना 40 बेड का आइसीयू शुरू कर दिया है। सोमवार को इसकी विधिवत शुरुआत हुई इसमें पांच गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है ! 
कोरोना महामारी की विकराल आपदा के बीच सोमवार को राहत देने वाली दो खबरें आई हैं। आखिकार मेडिकल कालेज ने अपना 40 बेड का आइसीयू शुरू कर दिया है। सोमवार को इसकी विधिवत शुरुआत करते हुए इसमें पांच गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं दूसरी ओर विद्याभारती ने अपने आठ विद्यालय भवन और वाहन क्वारंटाइन सेंटर व वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के लिए जिला प्रशासन को दिए हैं। हर दिन विकराल होती जा रही महामारी के बीच ये दोनों खबरें शहरवासियों के लिए राहत प्रदान करने वाली हैं।
विषम परिस्थिति में कोविड 19 के चलते सोमवार शाम छह बजे मेडिकल कालेज में आइसीयू वार्ड प्रारंभ कर दिया गया हैं। इसमें मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी नहीं खलेगी क्योंकि आक्सीजन का प्लाट भी मेडिकल कालेज में ही उपलब्ध है और इसकी भी टेस्टिंग की जा चुकी है। यहां पर जिला प्रशासन की मदद से 40 बेड मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में बने आइसीयू में मय वेंटिलेंटर तैयार किए गए हैं। पहले दिन जिला अस्पताल शिवपुरी से पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। इसके बाद जिला अस्पताल के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए यहां रेफर किया जा सकेगा। इसका फायदा सिर्फ शिवपुरी नहीं, बल्कि गुना, अशोकनगर और श्योपुर के गंभीर संक्रमितों को भी मिलेगा। वे भी रेफर होकर यहीं आएंगे। डीन डॉ. अक्षय कुमार निगम ने बताया कि यहां छह चिकित्सक और 15 नर्स अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। इसके प्रभारी मेडिकल हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. केवी वर्मा होंगे। मेडिकल कालेज में दो कोविड वार्ड भी तैयार किए गए हैं। जल्द ही यहां पर 50 से ज्यादा बेड की सुविधा और शुरू की जा रही है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने भी मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विद्याभारती ने अपने आठ विद्यालय भवन सौंपे

विद्याभारती द्वारा संचालित शिशु मंदिर शिक्षा तो प्रदान करता ही है, लेकिन अब यह शहर में सेवा की मिसाल भी पेश कर रहा है। कोरोना काल में विद्याभारती ने अपने भवनों और भौतिक संसाधनों को प्रशासन को सौंप दिए हैं। इसका उपयोग प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर-वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में किया जा सकेगा। इस संबंध में विद्याभारती जिला संयोजक गोपाल सिंह राठौड़, सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के प्रबंधक पवन शर्मा और तात्या टोपे बाल कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष उमेश भारद्वाज ने जिलाधीश को पत्र के माध्यम से उक्त प्रस्ताव प्रस्तुत दिया है। इसके अंतर्गत सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अस्पताल चौराहा शिवपुरी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिछोर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोलारस, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बदरवास, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नरवर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर करैरा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भौंती के विद्यालय भवन सहित भौतिक संसाधन की सूची कलेक्टर को सौंपी गई है।

दुसरी खबर

मंत्री यशोधरा राजे ने विधायक निधि से 45 लाख रुपये दिए

प्रदेश सरकार में मंत्री और कोविड 19 की शिवपुरी एवं दतिया जिले की प्रभारी शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने 45 लाख रुपये की राशि विधायक निधि से शिवपुरी जिला प्रशासन को अस्पताल में कोरोना महामारी के चलते सेंट्रालाइज आक्सीजन सप्लाई के लिएआक्सीजन प्लांट और अन्य कार्य के लिए अनुशंसित की है। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।