Skip to main content

शिवपुरीः एक दिन पहले से आकर किसानों को गेंहू तुलवाने करना पड़ रहा इंतजार

एक ओर सरकार ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने कोरोना कर्फ्यू लगा रखा है वहीं खरीदी केंद्रों पर किसानों को अपनी उपज तुलवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्र पर पसरी अव्यवस्थाओं से अन्नादाता परेशान है। जबकि उपार्जन शुरू होने के पहले प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे किए थे।
निरीक्षण के लिए अधिकारी भी नियुक्त किए थे, लेकिन खरीदी शुरू होते ही हर जगह दावों की पोल खुल रही है और प्रशासन किसानों को सहूलियत से अपना अनाज बेचने की सुविधा तक नहीं दे पा रहा है। बदरवास खरीदी केंद्रों पर जब नईदुनिया ने जाकर हालात देखे तो हर ओर अव्यवस्थाएं ही अव्यवस्थाएं थीं। किसान एक दिन पहले आकर यहां खड़े हुए हैं, लेकिन तुलाई के लिए उनका नंबर नहीं लग पा रहा है। एक ओर अनाज बेचने की मजबूरी है तो दूसरी ओर मन में संक्रमण का डर भी क्योंकि यहां पर कोरोना गाइडलाइन का कहीं नाम-ओ-निशान ही नहीं है। जबकि किसानों को फसल लाने के लिए कई दिन पहले ही मैसेज प्राप्त हो चुके हैं। अव्यवस्थाओं के बीच भी किसान अपनी फसल बेचने और एक दिन से ज्यादा भूखा प्यासा इंतजार करने मजबूर है क्योंकि पूरे साल भर इसी से उसे अपना घर भी चलाना है और अगली फसल भी करना है।

बीते बर्ष का भुगतान न होने से कई किसानों ने नहीं कराया पंजीयन

पिछले साल सोसाइटी पर अनाज तुलवाने के एक वर्ष बीतने के बाद भी कई किसानों के खाते में राशि नहीं आई है। इसके चलते कई किसानों ने पंजीयन नहीं करवाया है। बामौर निवासी सीताराम केवट का कहना है कि हमने मसूर बेची थी जिसका भुगतान आज तलक नहीं किया जा सका है। एक ओर अव्यवस्थाएं हैं तो दूसरी ओर समय से रुपये भी नहीं मिल पा रहे हैं।

इनका कहना है

हमें मैसेज चार से पांच दिन पहले मिल गया था कल से आकर नंबर लगाए हैं अभी तक अनाज तुलवाने का नंबर नहीं आया।

- लाखन सिंह यादव, किसान, सींघन।

2

हम तो कल सुबह से इंतजार कर रहे हैं अभी तक हमारा नंबर नहीं आया ना किसानों को पानी की व्यवस्था न टेंट हैं न सैनेटाइजर हैं। सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है अगर कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति यहां आ जाता है तो किसान भी संक्रमित हो जाएंगे, लेकिन यहां पर कोई सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...