Skip to main content

MP Unlock Latest Update: 1 जून से अनलॉक हो रहा है मध्य प्रदेश, क्या खोले जाएंगे स्कूल-कॉलेज-बाजार, जानिए कहां मिलेगी छूट...

MP Unlock Latest Update: मध्य प्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है. ऐसे में राज्य में क्या खोले जाएंगे स्कूल-कॉलेज-बाजार, जानिए कहां-कितनी मिलेगी छूट...

MP Unlock Latest Update: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण अब काबू में आ गया है और इसी को देखते हुए शिवराज सिंह की सरकार ने एक जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश भी दे दिया है. वहीं कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सरकार ने 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक प्रक्रिया शुरू करने की तैयार कर ली है. इसके लिए गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूहों ने अनलॉक को लेकर सरकार से अनुशंसाएं की हैं. इसके तहत स्कूल, काॅलेज और काेचिंग सेंटर खोलने के लिए मंत्री समूह का गठन किया गया है. यह समूह जल्दी ही बैठक कर अपनी सिफारिशें सरकार को देगा.

शुक्रवार को सीएम को दिया गया अनलॉक का प्रेजेंटेशन

राज्य में अनलॉक के तहत कहां कितनी छूट मिलनी चाहिए. इसकी मंत्रियों के समूह की अनुसंशाओं को लेकर शुक्रवार देर शाम अफसरों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रेजेंटेशन दिया गया और इसमें कहा गया कि जिन जिलों में संक्रमण दर 5% से कम है, वहां कर्फ्यू में ढ़ील देकर लोगों को राहत दी जा सकती है, लेकिन भोपाल और इंदौर में यह दर फिलहाल 5% से ज्यादा है. ऐसे में इन जिलों में ज्यादा छूट नहीं देने की सिफारिश की गई है.

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेंस ने बैठक में कहा कि भोपाल और इंदौर 40 दिन से ज्यादा समय से बंद है, इसलिए यहां भी थोड़ी राहत देना चाहिए. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्री समूह की सिफारिशों पर एक गाइडलाइन तैयार की जाए. इसके आधार पर जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 31 मई तक बैठक कर निर्णय ले लें, ताकि 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सके.

31 मई को जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक करेंगे मंत्री

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे 31 मई को अपने कोविड प्रभार वाले जिलों में रहेंगे और इस दौरान मंत्री क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को सभी कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे.

राज्य में अभी बंद रहेंगे होटल व रेस्टोरेंट

मंत्रालय सूत्रों ने कहा कि होटल व रेस्टोरेंट फिलहाल बंद रखने की अनुशंसा की गई है. इसके अलावा अन्य ऐसे स्थान जहां भीड़ ज्यादा होती है, उन्हें भी नहीं खोला जाएगा. शादी कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या कितनी होगी, यह मंत्री समूह की सिफारिश में नहीं है. माना जा रहा है कि दोनों पक्षाें के 20-20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.

15 जून तक लागू रहेगी गाइडलाइन

सरकार अनलॉक की गाइडलाइन शनिवार देर शाम तक जिलों को भेज देगी और यह गाइडलाइन 1 जून से 15 जून तक लागू रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 जून के बाद फिर से समीक्षा कर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी.

💥 कोबरा न्यूज़ 💥

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।