Skip to main content

जिले में 75 वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ समारोह मनाया


मुकेश गौड़ 

शिवपुरी जिले में 75 वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्‍टर अक्षय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। इस दौरान परेड की टुकड़ियों द्वारा हर्ष फायर किया गया।

मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन
समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारे खुले गगन में छोड़े गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा जिले के लोकतंत्र सेनानी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मार्चपास्ट में एसएएफ-1,पुलिस बल-2,होमगार्ड-3 नंबर पर
संयुक्त परेड में एस ए एफ सशस्त्र बल, पुलिस बल पुरूष, पुलिस बल महिला और होमगार्ड के बल ने भाग लिया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। परेड में प्रथम स्थान पर 18 बटालियन एसएएफ, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से पुलिस बल पुरुष और महिला पुलिस बल ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान होमगार्ड ने प्राप्त किया।
तद उपरांत अपराधों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा एवं थाना प्रभारी संजय मिश्रा , एवं पुलिसकर्मी रामसिंह, वीनू , नरेश दुबे आदि को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया....

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।