Skip to main content

एसडीएम के शासकीय निवास पर चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में………

आरोपियों के पास से 4 हजार रूपए नगद व डिब्बा जब्त 
देवास। गत तीनों दिनों पूर्व शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एसडीएम के शासकीय निवास पर चोरी की वारदात हो गई थी। जहां चोरों ने एसडीएम के नाम एक पत्र भी लिखा था कि घर में पैसा नहीं रखते तो ताला क्यों लगाते हो कलेक्टर…। जिसके बाद पुलिस ने एसडीएम की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाशने के लिए टीम घटित की व मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हांलाकि कोतवाली थाने पर एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उनके निवास से 30 हजार रूपए नगद, एक अंगूठी, चांदी की पायल और सिक्के चोरी हुए थे। मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 4 हजार रूपए नगद व एक डिब्बा जब्त किया है।

शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए घोरी की वारदात को रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीतसिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उमराव सिंह व टीम द्वारा गत दिनों एसडीएम त्रिलोचल सिंह गोड़ के यहा हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपीयों के विरूद्ध थाना कोतवाली देवास पर पूर्व से आपराधिक प्रकारण पंजीबद्ध है एक अन्य आरोपी प्रकाश ऊर्फ गंजा फरार है जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपीगण सुने मकान का ताला तोडक़र वारदात को अंजाम देते थे। इन आरोपीगणो से 4 हजार रूपए नगद, 1 स्टील का डिब्बा जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 1- कुंदन ठाकुर पिता नरेन्द्र ठाकुर उम्र 32 साल निवासी बिहारीगंज देवास, 2- शुभम उर्फ छोटु पिता राधेश्याम जायसवाल उम्र 24 साल निवासी बिहारी गंज देवास है

इनका रहा सराहनीय कार्य
उक्त सराहनीय कार्य में कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह, उनि महेन्द्र सिंह, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि राकेश तिवारी, मातादीन, मनीष देवलिया का सराहनीय योगदान रहा।


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।