Skip to main content

सात सौ बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने किया विरोध

शिवपुरी। बैराड़ तहसील के ग्राम बनवारीपुरा में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम सात सौ बीघा जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। प्रशासन की टीम द्वारा की गई कार्रवाई का ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद प्रशासन की टीम ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कागजी कार्रवाई करके लौट आई। प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन पर बने मकान हटाने के लिए ग्रामीणों को तीन दिन का समय दिया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम बनवारीपुरा में सात सौ बीघा सरकारी जमीन पर सालों से वहां के 52 ग्रामीणों ने कब्जा करके रखा था। इस मामले में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई और इसी याचिका की सुनवाई के उपरांत ग्वालियर हाईकोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इसी आदेश के क्रम में प्रशासनिक अधिकारी बनवारीपुरा पहुंचे तो ग्रामीण कार्रवाई का विरोध करने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद प्रशाासनिक अधिकारियों ने उन्हें यह समझाया कि उक्त जमीन सरकारी है और कोर्ट का आदेश है कि यह जमीन खाली कराई जाए। इसके बाद अधिकारी कागजी कार्रवाई करते हुए जमीन पर खड़ी फसल की जप्ती कर वहां से लौट आए। इसके अलावा 15 ग्रामीणों ने जमीन पर मकान बना रखे हैं, उन सभी ग्रामीणों को तीन दिन का समय मकान और अपना सामान हटाने के लिए दिया गया है।

तीन दिन बाद चलेगी हिटैची

अधिकारियों का कहना है कि अगर ग्रामीणों ने तीन दिन के भीतर जमीन पर से अतिक्रमण नहीं हटाया तो वहां प्रशासन द्वारा हिटैची चला मकानों को ढहा कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। उनको दिए गए यह नोटिस अंतिम सूचना पत्र हैं, इसके बाद प्रशासन अपनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

अतिक्रमण हटाने के पक्ष में नहीं ग्रामीण

अगर ग्रामीणों की मानें तो इस जमीन पर वह पिछले कई वर्षों से काबिज हैं, यहां खेती करते हैं और मकान बनाकर रहते हैं। ऐसे में वह इस जमीन को कैसे छोड़ सकते हैं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह उनका व्यक्तिगत काम तो है नहीं और न ही उनकी गांव वालों से दुश्मनी है। ऐसे में उन्हें अतिक्रमण तो हटाना पड़ेगा। अब यह तो तीन दिन बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ग्रामीण अतिक्रमण हटाते हैं या नहीं। इसके अलावा खेतों में खड़ी जो फसल प्रशासनिक अधिकारियों ने जप्त की है वह खेतों में खड़ी रहकर जप्ती के श्रेणी में आती है या नहीं।

 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।