Skip to main content

सुपर स्पेशिलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रामजी व्यास मुख्य अतिथियों के रूप में शामिल रहे

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
– मंगलम भवन पोलोग्राउंड के सामने किया आयोजन


शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी द्वारा निशुल्क सुपर स्पेशिलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को मंगलम भवन पर किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 250 से ज्यादा लोगों का परीक्षण किया गया और उन्हें चिकित्सकीय  परामर्श दिया गया। इस शिविर का आयोजन सिम्स मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर के माध्यम से किया गया था।

मंगलम भवन पोलोग्राउंड के सामने इस सुपर स्पेशिलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन डॉ गोविंद्र सिंह, जैन समाज से समाजसेवी राजकुमार जैन, अजीत चौधरी, अग्रवाल समाज के भरत अग्रवाल, ब्राह्मण समाज से रामजी व्यास, समाजसेविका रंजना चौहान कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने शिविर की रूपरेखा को लेकर पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज की शिवानी तोमर को एकल गायन के क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय पुरुस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। वहीं हाल ही में नरवर चुनाव में पार्षद पद पर जीतीं महिला मनीषा सोलंकी का सम्मान किया गया। वहीं समाज की दो महिलाओं को सिलाई मशीन भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए जिससे समाज के लोगों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम को समाजसेवी भरत अग्रवाल एवं रामजीव्यास व डॉ गोविन्द सिंह ने सम्बोधित किया। अतिथियों द्वारा सर्वसमाज को लेकर चलने के लिए क्षत्रिय समाज की सराहना की गई। इस शिविर में मस्तिष्क, नस, न्यूरोलॉजी, किडनी,हदय, पथरी, प्रोस्टेट, मूत्र रोग,हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए व चिकित्सकीय परामर्श के लिए मौजूद रहे। इस मौके पर 250 लोगों ने अपना परीक्षण कराया। शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर व ईसीजी की जांच की निशुल्क जांच की गई। शिविर के दौरान कार्यक्रम में स्वागत भाषण अंगद सिंह तोमर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश सिंह तोमर ने किया। अतिथियो का स्वागत युवा टीम द्धारा किया गया। शिविर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।