शिवपुरी जिले के कोलारस शिवालय में हर-हर महादेव, बम-बम भोले, जय-जय शिव शंकर, बोल बम आदि जयकारे से गुंजायमान रहे। जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में स्थित शिवालयों में भक्तों ने पूरा श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और नंदी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान का गंगा जल, दूध, दही से अभिषेक किया। बेलपत्र, धथुरा, भांग और फूल चढ़ा कर भगवान को प्रसन्न करने की कोशिश की। भगवान से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ने लगी थी। महिलाओं ने व्रत रख कर भगवान की पूजा करते हुए अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। शिवपुरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिवालयों को सजाने संवारने का कार्य भव्य रूप से किया गया था। महाशिवरात्रि के मौके पर हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठें। शिवालयों को बेलपत्र, फूल- पत्ती, विद्युत की लड़कियों से सजाने का काम किया गया था। शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाने का काम किया गया था।
कोलारस हजरत हुसैन की याद में प्रतिवर्ष की भांति ताजीए निकले कोबरा न्यूज़ कार्यालय पर स्वागत बंदन श्री राजेंद्र गौड द्वारा।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड कोलारस हजरत हुसैन की याद में ताजिया निकाले गए कटरा मोहल्ला से सदर बाजार होते हए कोबरा न्यूज़ प्रधान कार्यालय पर श्री राजेंद्र गौड के नेतृत्व में भाईचारे के साथ स्वागत बंदन किया मौजूद रहे पत्रकार मुकेश गौड़ शरीफ खान भाजपा उपाध्यक्ष सादिक खान एट्स नियंत्रण स्वास्थ्य सालाहकार गौड़ आशीष गौड सोएब खान शोहेल खान समत काजी असो खान अय्या राईन वफाती मंसूरी शिक्षक सत्तार खान ठेकेदार गोलू कुरैशी जय किशन माक्षी मंडी अध्यक्ष यशपाल रावत भूपेंद्र रावत रामस्वरूप रावत व मुकेश भार्गव पवन पाराशर विनोद शर्मा विनोद मिश्रा विक्रम व्यास भूला उर्फ इमरान भाजपा अल्प मोर्चा अध्यक्ष विपिन खेमरिया के द्वारा ताजयों का स्वागत बंदन किया।बा भाईचारे के सथ शांति पूर्वक निकाले ताजिया।
Comments
Post a Comment