शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले उडरा पुलिया के पास व्यापारी ने एक व्यापारी व उसके भाई की मारपीट कर दी। मामला व्यापारी द्धारा सरसों के दाम अधिक लगाकर खरीदना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र प्रकाश साहू 25 वर्ष निवासी ग्राम गूडर थाना खनियांधाना ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह और उसका छोटा भाई अन्नू साहू सरसों खरीदने अमरखो जा रहे थे तभी उडरा पुलिया पर गांव के रहने वाले सुनील साहू व उसका पिता आशाराम साहू सरसों खरीदकर अमरखो से वापस आ रहे थे। तभी उक्त लोगों ने रास्ता रोक लिया और गाली—गलौंज करते हुए कहा कि तू हमारे ग्राहकों से कीमत बढ़ाकर सरसों क्यों खरीदता है। जब मैंने गाली देने से मना किया तो सुनील व आशाराम साहू ने मेरी लात—घूसों से मारपीट कर दी। जब भाई अन्नू ने बचाया तो उसकी भी मारपीट कर दी। मारपीट के बाद उक्त लोगों ने कहा कि थाने में शिकायत करने गए तो जान से खत्म कर देंगे। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कोलारस हजरत हुसैन की याद में प्रतिवर्ष की भांति ताजीए निकले कोबरा न्यूज़ कार्यालय पर स्वागत बंदन श्री राजेंद्र गौड द्वारा।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड कोलारस हजरत हुसैन की याद में ताजिया निकाले गए कटरा मोहल्ला से सदर बाजार होते हए कोबरा न्यूज़ प्रधान कार्यालय पर श्री राजेंद्र गौड के नेतृत्व में भाईचारे के साथ स्वागत बंदन किया मौजूद रहे पत्रकार मुकेश गौड़ शरीफ खान भाजपा उपाध्यक्ष सादिक खान एट्स नियंत्रण स्वास्थ्य सालाहकार गौड़ आशीष गौड सोएब खान शोहेल खान समत काजी असो खान अय्या राईन वफाती मंसूरी शिक्षक सत्तार खान ठेकेदार गोलू कुरैशी जय किशन माक्षी मंडी अध्यक्ष यशपाल रावत भूपेंद्र रावत रामस्वरूप रावत व मुकेश भार्गव पवन पाराशर विनोद शर्मा विनोद मिश्रा विक्रम व्यास भूला उर्फ इमरान भाजपा अल्प मोर्चा अध्यक्ष विपिन खेमरिया के द्वारा ताजयों का स्वागत बंदन किया।बा भाईचारे के सथ शांति पूर्वक निकाले ताजिया।
Comments
Post a Comment