Skip to main content

पिछोर मैं लोधी समाज के 11 लोगो के खिलाफ FIR कराने की जिद पर अड़े जेई सुमित बर्मा, बचाव में ग्रामीण


शिवपुरी के पिछोर अनु विभाग के ग्राम खेरौना का है। जहां पर विद्युत विभाग के जेई एवं ग्रामीणों का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक ओर खोड़ विद्युत वितरण केंद्र पर पदस्थ जेई सुमित वर्मा लोधी जाति के 11 लोगों पर चोरी, शासकीय कार्य में बाधा, एवं हरिजन एक्ट जैसी धाराओं में एफ आई आर कराने पर अड़े हैं तो वही खेरोना गांव के लोग विद्युत की अघोषित कटौती एवं विद्युत ना मिलने की समस्या के साथ साथ अपने ऊपर हो रही झूठी एफ आई आर का समाधान ढूंढ रहे हैं। खेरौना गांव के लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खेरौना गांव के लोगों को डीपी से सही वोल्टेज नहीं मिल रहा था। जिस के संबंध में आउटसोर्स कर्मचारी नवल से गांव के लोगों ने बात की तब नवल के द्वारा बताया गया कि डीपी में तेल कम है। तेल डालना पड़ेगा जिस पर गांव के लोगों ने चंदा कर तेल मंगाया साथ ही तेल डालने के लिए नवल से कहा परंतु गांव वालों के अनुसार नवल ने डीपी में तेल डालने के बदले दो हजार रूपए की मांग की जिसपर नवल को जानकारी देते हुए एक दिन डीपी में तेल डाल दिया जिसपर नवल भड़क गया और अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के साथ डीपी को उतारने पहुंच गया। जिस पर लोगों ने महिलाओं के साथ डीपी उतारने का यह कहते हुए विरोध किया कि यह डीपी श्रीमंत महाराज यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री जी के द्वारा रखी गई है। हम इसको नहीं ले जाने देंगे। यह बात जेई महोदय को नागवार लगी और उन्होंने खोड़ चौकी प्रभारी को एक आवेदन भेज दिया जिसमें लोधी समाज के 11 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा चोरी एवं जातिसूचक गालियों का उल्लेख करते हुए नाम जद f. i.r. करने की मांग की गई। इसी घटनाक्रम के दौरान श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया खेल एवं युवा कल्याण रोजगार मंत्री मध्यप्रदेश शासन का शिवपुरी जिले में दो दिवसीय दोरा था उसी समय खेरौन गांव के कुछ लोगों के द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे व्यवहार एवं लगातार हो रही विद्युत समस्या दूर करने की मांग की गई। जिसपर श्रीमंत के द्वारा तुरंत ही शिवपुरी ऐसी को निर्देशित करते हुए समस्या का निराकरण करने को कहा परंतु यह सब होने के बाद भी जेई महोदय उक्त व्यक्तियों पर एफ आई आर कराने की जिद पर अड़े हुए हैं। और खोड़ चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता से fir करने की मांग कर रहे हैं। जब यह सब जानकारी खेरौना के लोगों को लगी तब करीब एक सैकड़ा लोग ट्रैक्टरों में भरकर आए और उनके द्वारा भी एक ज्ञापन खोड़ चौकी प्रभारी को दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया कि खोड़ जेई के द्वारा दिए गए आवेदन मैं संबंधित लोधी समाज के लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की कृपा करें। इनका कहना हैं

खोड़ विद्युत वितरण केंद्र पर पदस्थ जेई सुमित वर्मा के द्वारा एक आवेदन दिया गया था जिसमें 11 लोगों के खिलाफ f.i.r. करने की मांग की गई मेरे द्वारा जांच करने पर तथ्य कुछ और ही सामने आए हैं। कुछ लोगों के द्वारा एक ज्ञापन भी दिया गया है। फिर भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जावेगी। खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता

मेरे द्वारा ग्राम खेरौना के लोगों से मुलाकात की गई कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा लगातार विद्युत तारों में फाल्ट डाल कर लाइन को ट्रिप किया जाता हैं जिससे लोगों को समस्या हो रही हैं जल्द ही सुधार किया जाएगा। पिछोर ए ई.
जी पी दक्ष

हमारे द्वारा खोड़ चौकी प्रभारी को एक ज्ञापन दिया गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि जेई सुमित वर्मा के द्वारा दिए गए आवेदन की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। रमेश लोधी ग्रामवासी खेरौना

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।