Skip to main content

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र मै दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना



शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के खटका गांव में चोरों ने चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गिरोह दो घरों से लाखों रुपए के सोना-चांदी नगदी के साथ साथ एक घर में रखे 40 किलो प्योर देशी घी भी अपने साथ ले गए। चोरी की वारदात की भनक लगते ही मौके पर पहुँची बैराड़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चोर गिरोह ने खटका गांव के चार घरों में धावा बोला, दो घरों से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा परन्तु खटका गांव के रहने वाले नारायण सिंह धाकड़ और राम लखन धाकड़ के घर से चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों सहित नगदी ले कर चंपत हो गए। नारायण सिंह धाकड़ ने बताया कि बताया कि रात्रि में खाना खाने के बाद वह और उसके बेटे अपने अपने कमरे में सो गए थे सुबह 4 बजे उसकी नींद खुली तो देखा दूसरे कमरे में का ताला टूटा हुआ पड़ा था। कमरे के भीतर जाकर देखा तो बक्सा और अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। अलमारी और बक्से में रखा सामान कमरे में बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी में और बक्से में रखे सोने-चाँदी के आभूषण सहित गायब थे। नारायण सिंह धाकड़ ने बताया कि उसके घर से दो सोने के हार, दो जोड़ी चूड़ी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी बेंदा, एक जोड़ी झुमकी पांच सोने की अंगूठी, दो सोने की जंजीर, एक सोने की मोहर एवं दस हजार रुपए नगदी चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। चोर घर में रखी 30 किलो देशी घी से भरी टंकी भी अपने साथ ले गए। चोरीn की अनुमानित राशि करीब साढ़े पंद्रह लाख रुपए है।

रामलखन धाकड़ ने बताया उसके पड़ोसी नारायण सिंह धाकड़ ने घर मे हुई चोरी की सूचना फोन पर दी थी । दअरसल वह बीते रोज अपनी पत्नी भगवती धाकड़ के साथ शिवपुरी एक रिश्तेदार के यहां आया हुआ था घर पर उसकी दो बेटियां थी। चोरों ने द्वारा घर के कमरे में लगे ताले तो तोड़ कर प्रवेश किया। कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा पड़ा हुआ था बक्से में रखी चांदी करधोनी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की तोड़िया, तीन पेंडल वाला सोने का मंगलसूत्र, एक सिंगल पेंडल का मंगलसूत्र एवं आठ हजार रुपए नगदी सहित घर मे रखा देशी घी से भरा वर्तन चोरी कर लिया। रामलखन ने चोरी हुए सामन की अनुमानित लागत तीन लाख रुपए बताई है। जांच में जुटी है FSL टीम सहित स्निफर डॉग

4G81%

लाखों रुपए की हुई चोरी ले बाद हरकत में आई बैराड़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जांच में जुटे हुए है इसके अतिरिक्त स्निफर डॉग को भी चोरों का सुराग लगाने के लिए बुलाया गया है।

बैराड़ थाना में पदस्थ एसआई अरविंद सिंह चौहान का कहना है दो घरों में चोरी की शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर मोके पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।