Skip to main content

कैलाश कुशवाह ने लगाया विधानसभा में बस अधिग्रहण का करोड़ों का घोटाला

शिवुपरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के कांग्रेस के विधायक कैलाश कुशवाह ने शिवपुरी आरटीओ सहित मप्र की राजधानी के परिवहन विभाग को घेरने के के लिए रणनीति बनाते हुए विधानसभा में प्रश्न लगाया है। विधायक कैलाश कुशवाह ने अपने प्रश्न क्रमांक 1231 से 4 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसमें एक जांच का हवाला है इस जांच का विषय था कि परिवहन विभाग शिवपुरी और भोपाल के दवारा "बस अधिग्रहण" में करोड़ो रुपये के फर्जी वाहन नम्बरों पर भुगतान किए जाने की शिकायत की गई थी,जांच कमेटी ने जांच भी की थी लेकिन जांच का नतीजा अज्ञात है,इस जांच को कैलाश कुशवाहा ने सरकार से मांग की है

विधायक कैलाश कुशवाह ने परिवहन विभाग के दवारा वाहनो में अधिग्रहरण करने के सबंध में जानकारी मागी है। प्रश्न क्रमांक 1231 के अनुसार विधायक कुशवाह ने पूछा है कि क्या परिवहन मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेगें कि (क) भोपाल एवं शिवपुरी जिला में वर्ष 2016 से 2024 तक मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के किन-किन जिलों में कितने-कितने कार्यक्रम आयोजित हुए और उन कार्यक्रमों में कितनी राशि खर्च की गयी, परिवहन विभाग द्वारा कितनी-कितनी बसे किस-किस जिले में अधिग्रहण की गयी और कितनी-कितनी राशि आवंटित की गयी?
कितनी राशि का भुगतान किया गया?

(ख) भोपाल एवं शिवपुरी जिला में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भोपाल द्वारा वर्ष 2016 से 2024 तक मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा कितनी-कितनी राशि व कितनी-कितनी बसे अधिग्रहण की गई?

(ग) कोरोना लॉकडाउन के तहत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भोपाल एवं शिवपुरी जिला द्वारा कितने-कितने वाहन बसे, मैजिक गाड़ी, लोंडिग एवं सभी प्रकार के ऑटो वाहन लगवाये गये और कितनी धन राशि खर्च की गई, किन-किन फर्मों के खातों में राशि डाली गई?

(घ) क्या भोपाल एवं शिवपुरी जिला में "बस अधिग्रहण" में करोड़ो रुपये के फर्जी वाहन नम्बरों पर भुगतान किए जाने की शिकायतें की गई है, जिसकी जांच परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर को भेजी गई, परिवहन आयुक्त कार्यालय ने जांच हेतु दिनांक 25.09.2019 को दो सदस्यीय टीम गठित की गई, जांच समिति के दो सदस्यों के नाम एवं पद की जानकारी दें एवं आज तक की गई जांच के दस्तावेज उपलव्ध कराये एवं दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फर्जी भुगतान प्राप्त करने बाले व्यक्तियों के विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई, यदि नहीं की तो क्यों?

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।