कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
केश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 7 जुलाई 2025/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 445.07 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 255.74 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 340.80 मि.मी., बैराड़ में 359 मि.मी., पोहरी में 447 मि.मी., नरवर में 651 मि.मी., करैरा में 553.80 मि.मी., पिछोर में 383 मि.मी., कोलारस में 410 मि.मी., बदरवास में 448 मि.मी. तथा खनियाधाना में 413 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क करें।9755691938
Comments
Post a Comment