Skip to main content

शिवपुरी आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। समिति सदस्यों के सुझावों के पश्चात सर्वसम्मति से मोहर्रम ताजिया


शिवपुरी, 3 जुलाई 2025/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम शिवपुरी, डिप्टी कलेक्टर सहित समिति के सदस्यगण, धर्मगुरु एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। बैठक में आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। समिति सदस्यों के सुझावों के पश्चात सर्वसम्मति से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देशित किया कि करबला (विसर्जन स्थल) एवं हुसैन टेकरी पर मोहर्रम पूर्व व पश्चात स्वच्छता, पेयजल, अस्थाई प्रसाधन, स्ट्रीट लाइट सुधार, नालों की सफाई एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ताजियों के चल समारोह के मार्गों पर विद्युत आपूर्ति की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि कर्बला स्थल पर रस्सी, टॉर्च, गोताखोरों की टीम तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। विसर्जन स्थल पर एसडीआरएफ व फॉरेस्ट विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। ताजियों के मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर विद्युत तारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 6 जुलाई को शिवपुरी शहर में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने रूट चार्ट की जानकारी ली और चल समारोह के दौरान यातायात सुचारू रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। चल समारोह के दौरान ताजिये जिन-जिन मार्गों से गुजरेंगे उन मार्गों का स्थल निरीक्षण कर मार्ग में यदि गड्ढे आदि हो तो उनको शीघ्र दुरूस्त कराया जाए।



Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।