Skip to main content

महिला अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पुलिस एवं सैन्य भर्ती कोचिंग का आयोजन।



शिवपुरी, 2 जुलाई 2025/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस विभाग के माध्यम से जिला शिवपुरी में भर्ती सूचना का संचालन किया जाएगा। इसके अंतर्गत वे महिला अभ्यर्थी जो पुलिस, आर्मी एवं अन्य पैरा सैन्य बलों की भर्ती में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
जिला खेल अधिकारी डॉ. के. के. खरे ने बताया कि प्रदेश में डिवीजन स्तर पर पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए पार्थ योजना का संचालन शुल्क सहित किया जा रहा है, परंतु शिवपुरी जिले में यह योजना निःशुल्क प्रारंभ की जाएगी। इस योजना के तहत सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और रिजनिंग जैसे विषयों की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। साथ ही, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए स्टेडियम में प्रशिक्षित कोच के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
डॉ. खरे ने बताया कि प्राथमिकता उन महिला अभ्यर्थियों को दी जाएगी जिनके अभिभावक पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। यह कोचिंग कक्षाएं पुलिस विभाग की दिशा बिल्डिंग में संचालित की जाएंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि जिले में सैन्य और पुलिस भर्ती के इच्छुक युवाओं की संख्या अधिक है और निःशुल्क कोचिंग से उन्हें लाभ मिलेगा। यह कक्षाएं 15 जुलाई 2025 से प्रारंभ होंगी। इच्छुक महिला अभ्यर्थी खेल विभाग या पुलिस लाइन से फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकती हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एनजीओ रागिनी फाउंडेशन, भोपाल ने सहयोग की सहमति दी है। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पुलिस विभाग से संबंधित परिवारों की बालिकाओं एवं युवतियों से आगे आकर कोचिंग में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी अभ्यर्थियों को पूर्ण सहायता प्रदान की जांगी,
खबरों के लिए संपर्क करे।✍️

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...