Skip to main content

कोलारस सदर बाजार में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, 1.53 करोड़ के चांदी-सोने के आभूषण शाहित दो मुलजिम पकड़े।

कोलारस सदर बाजार  में  करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, 1.53 करोड़ के चांदी-सोने के आभूषण शाहित दो मुलजिम पकड़े।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोलारस पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोलारस कस्बे में हुई करोड़ों की चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 53 लाख रुपये है, बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से न केवल व्यापारियों में राहत की सांस है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। घटना 26/27 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात की है। कोलारस सदर बाजार में स्थित सोना–चांदी की दुकान की शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने पायल, करधौनी, कड़े, चूड़ा, मंगलसूत्र, टोक्स सहित बड़ी मात्रा में आभूषण चोरी कर लिए। सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी की सूचना पर दुकान मालिक गिरीश कुमार जैन मौके पर पहुंचे, जहां दुकान की हालत देखकर चोरी का खुलासा हुआ। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोलारस में बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल सख्त निर्देश दिए। उनके निर्देशन में पांच विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा जी के मार्गदर्शन में टीमों ने दिन–रात मेहनत करते हुए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। साथ ही शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिलों में 100 से अधिक संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान सायबर सेल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर एवं सायबर सेल शिवपुरी की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, जिससे स्थानीय आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीमों द्वारा लगातार दबिश दी गई। 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अमन रावत चोरी का माल बेचने के लिए मोटर साइकिल से शिवपुरी जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सेसई रोड एवं गुरुद्वारे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास चांदी के आभूषण मिले। पूछताछ में उसने अपने साथी अभिषेक रावत सहित अन्य के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...