Skip to main content

कोलारस थाना की बडी सफलता कल दिनांक को ट्रक के डीजल टेंक से डीजल निकालकर चोरी कर ले जाने वाले आरोपी को 24 घण्टें के अंदर किया गिरफ्तार।

 कोलारस थाना की बडी सफलता कल दिनांक को ट्रक के डीजल टेंक से डीजल निकालकर चोरी कर ले जाने वाले आरोपी को 24 घण्टें के अंदर किया गिरफ्तार
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्पूर्ण जिले में अपराध की रोकथाम करने, चोरी लूट करने वाले अपराधियों की धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव मुले एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री संजय मिश्रा अनुभाग कोलारस के मार्गदर्शन में दिनांक 12.01.2026 को फरियादी कल्लाराम पुत्र हल्कू जाटव उम्र 60 साल निवासी ग्राम पडोरा ने थाने पर रिपोर्ट किया कि मैं महिन्द्र बस एण्ड ट्रक वर्कशॉप पडोरा चौक पर चौकीदारी का काम करता हूं दिनांक 11.01. 2026 को रात्रि में महिन्द्र बस एण्ड ट्रक वर्कशॉप पडोरा चौक के मैंन गैट का ताला लगाकर अन्दर कमरे में सो गया था वर्कशॉप के अन्दर एक ट्रक खडा था रात्रि को अज्ञात चोर मैंन गैट का ताला तोड़कर अन्दर खडे ट्रक क्र. एमपी 33 एच 2192 के डीजल टैंक का ताला तोडकर उसमें 200 लीटर डीजल कीगती 20000 रुपये के अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना हाजा में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 331(4), 305(ए) चीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके पालन में टीम बनाकर भेजी गई। मुखबिर तंत्र मजबूत कर आरोपी की पहचान की गई मुखबिर की सूचना पर से आज दिनांक 13.01.2026 को बन्द पड़े बापू हाबा फोरलाईन कोलारस पर पहुंचे जहां तीन चार लोग एक सिफ्ट नाडी से खड़े थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसमें पुलिस फोर्स द्वारा एक व्यक्ति सफीक खान को मौके पर पकडकर पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा बताया गया कि हमलोग दिनांक 11,12.01.2026 की मध्य रात्रि को मैं एवं मेरा दोस्त सलमान, शाहरुख एवं छोटू मेरी बिना नम्बर की सफेद रंग की सिफ्ट गाडी से मोहना शिवपुरी होते हुए पडोरा महिन्द्र वर्कशॉप के अन्दर एक ट्रक के डीजल टैंक से डीजल निकालकर चोरी कर ले गये थे जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से आठ सफेद रंग की कट्टी जो कुछ भरी हुई एवं खाली एवं घटना में प्रयुक्त सिफ्ट गाडी को विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तारसुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।
उक्त कार्यवाही में उनि बबलेश कुमार, उनि सौरभ तोमर, सउनि अमृतलाल भिलाला, प्र.आर. 15 रघुबीर पाल, प्र.आर. 782 सुधीर गुर्जर, प्र.आर. 142 नरेश यादव, आर 1010 दीपक जाट, आर. 347 ओमप्रकाश भिलाला, आर. 579 अजय चौहान, आर. 870 मनोज कुमार, आर. 1063 शिववीर सेंगर आर. 810 निर्मल बारेला, डायल 112 चालक सद्दाम खान की विशेष भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...