Skip to main content

सिंधिया ने शिवपुरी को दी विकास की नई रफ्तार।

 सिंधिया ने शिवपुरी को दी विकास की नई रफ्तार।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोलारस और जगतपुर में आधुनिक उप-डाकघरों का किया लोकार्पण, अगले तीन दिन में करेंगे 6 डाक उपघरों का उद्घाटन
अब पासपोर्ट से लेकर बैंकिंग तक हर सेवा आपके डाकघर में: सिंधिया

शिवपुरी, 8 जनवरी 2026/ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी जिले को विकास की दिशा में एक नई सौगात देते हुए कोलारस और जगतपुर में दो आधुनिक उप-डाकघरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का डाकघर केवल पत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण भारत की डिजिटल, आर्थिक और सेवा आधारित रीढ़ बन चुका है।
सिंधिया ने कहा अगर आज पासपोर्ट कहीं बन रहा है, तो वह हमारे डाकघर में बन रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युग है, जहाँ सरकार स्वयं नागरिक के द्वार तक पहुँच रही है।

ग्रामीण अंचल को मिली लगभग ₹14 लाख की विकास सौगात
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने ₹12.79 लाख की लागत से निर्मित कोलारस उप-डाकघर तथा ₹1.37 लाख की लागत से बने जगतपुर उप-डाकघर को जनता को समर्पित किया। उन्होंने इसे ‘अंत्योदय’ के संकल्प का सशक्त उदाहरण बताते हुए कहा कि इन उप-डाकघरों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग, बीमा, पेंशन और सरकारी योजनाओं की सुविधाएँ पहुँचेंगी।
सिंधिया ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आज डाकघर गाँवों का सबसे भरोसेमंद बैंक बन चुका है, जहाँ नागरिकों को बैंकिंग, बचत, बीमा, कुरियर और सरकारी सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रही हैं।

सुकन्या समृद्धि से पासपोर्ट सेवा तक डाकघर बना भरोसे का केंद्र
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना ने हमारी हजारों बेटियों को संबल देकर उन्हें सशक्त बनाया है और आने वाले एक वर्ष में 15,000 से 20,000 नए खाते खोले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जुड़ने का मार्ग मिला है।
सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों के लिए डाकघर अब केवल सेवा केंद्र नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनते जा रहे हैं।

डाक की विभाग की सेवाओं से विश्वभर में पहुँचेगी बदरवास की जैकेट्स: सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ अब ज़मीन पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बदरवास जैकेट फैक्ट्री में बना उत्पाद अब डाक विभाग की सेवाओं के माध्यम से देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचेगा, जिससे स्थानीय रोजगार और उद्योग को नई ताकत मिलेगी।
सिंधिया ने दोहराया कि शिवपुरी को मध्य प्रदेश का सबसे प्रगतिशील जिला बनाने का संकल्प पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा और डाकघर इस यात्रा के मजबूत स्तंभ बनेंगे।

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व  मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, पोस्ट मास्टर विनीत माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...