Skip to main content

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 8 जनवरी से 11 जनवरी तक शिवपुरी में।


केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 8 जनवरी से 11 जनवरी तक शिवपुरी में।
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 07 जनवरी 2026/ भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 जनवरी से 11 जनवरी तक शिवपुरी जिले कोलारस, बदरवास, पिछोर एवं शिवपुरी शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 8 जनवरी को शाम 6.10 बजे कोलारस तहसील में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6.25 बजे कोलारस में उप-डाकघर का उद्घाटन करेंगे। शाम 6.45 बजे जगतपुरा उप-डाकघर का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत रात्रि 8 बजे म्याना रेलवे स्टेशन से भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस (12197) का हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शाम 9.15 बजे पगारा रेलवे स्टेशन से भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) का हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान रवाना करेंगे। इसके उपरांत गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 9 जनवरी को गुना से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बदरवास आएगें और बदरवास में उप-डाकघर का उद्घाटन करेंगे। प्रातः 11.45 बजे बसई में उप-स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। ग्राम लुकवासा में दोपहर 01 बजे पंचायत भवन, लुकवासा का उद्घाटन और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 2.20 बजे ग्राम कुदरई में उप-स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। अपराह़न 3.30 बजे ग्राम टोगरा से दरगावा वाया रोहानी, कुरापाडोन पीएमजीएसवाई सड़क का उद्घाटन करेंगे। शाम 4.35 बजे टोगरा में उप-स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। शाम 5.40 बजे आईटीबीपी, गेट के सामने थीम रोड, खंडेलवाल फैक्ट्री के पास थीम रोड तथा झांसी तिराहा रोड पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत शाम 6.25 बजे गांधी पेट्रोल पम्प झांसी तिराहा के पास, खेड़ापति मंदिर शिवपुरी, मुदगल कॉलोनी मनियर, सुभाष चौक पुरानी शिवपुरी, कल्याण कुटीर पुरानी शिवपुरी तथा पोहरी बस स्टेण्ड के पास हनुमान कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 7.55 बजे शिवपुरी क्लब स्थित पिकलबॉल क्लब का उद्घाटन करेंगे। रात्रि 8.30 बजे नक्षत्र गार्डन स्थानीय कार्यक्रम तथा रात्रि 9.20 बजे थीम रोड स्थानीय भ्रमण करेंगे। रात्रि 9.35 बजे टूरिस्ट विलेज पहुंचेगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 
इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 10 जनवरी को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस स्थित जनसंपर्क ऑफिस जाएगें। प्रातः 11.15 बजे नक्षत्र गार्डन में स्थानीय बैठक लेंगे। दोपहर 12.15 बजे कलेक्टेट शिवपुरी में जाएगें। दोपहर 12.50 बजे ग्राम गोराटीला में उप-स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2.10 बजे ग्राम शेरगढ़ में उप-स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अपराह्न 3.15 बजे ग्राम खोड में स्थानीय भ्रमण करेंगे। अपराह्न 4 बजे पिछोर में जाटव समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। अपराह्न 4.55 बजे पिछोर में उप-डाकघर का उद्घाटन करेंगे। अपराह्न 5.40 बजे भौंती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। रात्रि 7.40 बजे शिवपुरी शहर की महल कॉलोनी, नवाब साहब रोड, मेन मार्केट महल कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, मोहनी सागर गेट तथा छत्री रोड स्थित शिवा नगर में स्थानीय भ्रमण करेंगे। रात्रि 9.30 बजे टूरिस्ट विलेज पहुंचेगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 11 जनवरी को प्रातः 10.35 बजे शिवपुरी शहर स्थित डाकघर का उद्घाटन करेंगे।  प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे रोटरी स्वास्थ्य शिविर के संबंध में बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे नक्षत्र गार्डन जाएगें। दोपहर 1.10 बजे कात्थामिल उप-डाकघर का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 3.40 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...