Skip to main content

पर्यटक स्वागत केंद्र शिवपुरी पर रिक्त दुकानों एवं कैंटीन की नीलामी 9 जनवरी को


पर्यटक स्वागत केंद्र शिवपुरी पर रिक्त दुकानों एवं कैंटीन की नीलामी 9 जनवरी को

शिवपुरी, 06 जनवरी 2026/ जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के आधिपत्य की पर्यटक स्वागत केंद्र, छत्री रोड शिवपुरी पर रिक्त दुकानों एवं कैंटीन की नीलामी का अधिकार आधिपत्य राशि के आधार पर ऑफर पत्र से नीलामी की जा रही है। दुकान क्रमांक 4, 5, 6, 8, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 18 (कुल 11 दुकाने) एवं 01 रिक्त कैंटीन की नीलामी हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। प्रत्येक दुकान एवं कैंटीन का ऑफर पत्र का निर्धारित शुल्क 2 हजार रूपए का डीडी अथवा बैंकर्स चैक नोडल अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी के पक्ष में जमा कर 09 जनवरी दोपहर 3 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सचिव एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि कोई भी भारतीय नागरिक जिस पर आपराधिक एवं आर्थिक अपराध का प्रकरण पंजीबद्ध न हो, देश विरोधी गतिविधियों में संलग्न न हो ऐसे व्यक्ति अथवा संस्था नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। ऑफर पत्र के साथ निर्धारित अमानत राशि 50 हजार रूपए (पचास हजार) का डीडी अथवा बैंकर्स चैक जमा करना अनिवार्य है। ऑफर पत्र 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सायं 05 बजे उपस्थित ऑफरदाताओं के समक्ष खोले जाऐंगे। ऑफर पत्र में अपने निवास का स्थाई पता अनिवार्य रूप से भरना होगा। ऑफर पत्र स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार सक्षम अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी को होगा। अधिक जानकारी एवं विस्तृत शर्ते डीएटीसीसी कार्यालय शिवपुरी में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर देखी जा सकती हैं अथवा सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ मोबाईल नम्बर 7000653045 से ली जा सकती है। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी नियम और शर्ते बेवसाइट www.nic.in पर उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...