Skip to main content

किसानों को दी गई आलू की उन्नत उत्पादन तकनीकी एवं नैनो उर्वरकों के प्रभाव की जानकारी।


किसानों को दी गई आलू की उन्नत उत्पादन तकनीकी एवं नैनो उर्वरकों के प्रभाव की जानकारी।
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 9 जनवरी 2026/ कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के केन्द्र प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में उद्यानिकी विषय अंतर्गत आलू प्रक्षेत्र दिवस कोलारस विकासखण्ड के ग्राम अमरपुर में गतदिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र डॉ. प्रशान्त कुमार गुप्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक (उद्यानिकी) द्वारा कृषकों को आलू की मध्यम अवधि की विभिन्न उन्नत किस्मों जैसे कुफरी पुखराज, कुफरी जवाहर, कुफरी पुष्कार, कुफरी तेजस, कुफरी संगम इत्यादि एवं उनकी उन्नत उत्पादन तकनीक, आलू बुवाई हेतु यंत्रीकरण, आलू फसल का पौध संरक्षण, उर्वरक आवश्यकता पूर्ति हेतु नैनो यूरिया के उपयोग एवं उसके प्रभाव, आलू भण्डारण इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर केन्द्र शोध सहायक (दामू परियोजना) विजय प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को आलू उत्पादन हेतु उपयुक्त मौसम, खरपतवार नियंत्रण एवं सिंचाई प्रबंधन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के पश्चात कृषकों को प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भ्रमण भी कराया गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 40 कृषक / कृषक महिलाओं ने भाग लिया एवं आलू उत्पादन की नवीन तकनीकी को अपनाकर अधिक उत्पादन लेने का संकल्प भी लिया गया। इस कार्यक्रम में कोलारस वि.ख. में कार्यरत सृजन संस्था के प्रसार कर्ताओं की सकिय सहयोग रहा। इसी प्रकार केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के क्षेत्रीय केंद्र ग्वालियर द्वारा प्रायोजित आलू फसल की उन्नत किस्म कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी पुखराज सह उन्नत उत्पादन तकनीक के वृहद तकनीकी हस्तांतरण के लिए अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन पर ग्राम रातोर वि. ख. शिवपुरी में कृषक प्रभुदयाल जाटव के खेत पर 9 जनवरी को कृषकों एवं कृषि उद्यमिता के लिए कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के छात्रों की सहभागिता में कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी द्वारा आलू फसल प्रक्षेत्र दिवस सह 
संगोष्ठी आयोजन किया गया।
कोबरा बकिंग न्यूज़

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...